[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Job - Openings छूट न जाए TGT टीचर बनने का मौका, 5346 वैकेंसी, सैलरी होगी 44900 से शुरू

छूट न जाए TGT टीचर बनने का मौका, 5346 वैकेंसी, सैलरी होगी 44900 से शुरू

0
छूट न जाए TGT टीचर बनने का मौका, 5346 वैकेंसी, सैलरी होगी 44900 से शुरू
DSSSB TGT Recruitment 2025 (सांकेतिक फोटो)

DSSSB TGT Recruitment 2025: सरकारी स्कूलों में पढ़ाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (DSSSB) ने ट्रेन्ड ग्रेजुएट टीचर (TGT) के 5346 पदों पर भर्ती निकाली है. इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 9 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 7 नवंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं.

दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (DSSSB) की तरफ से निकली इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 अक्टूबर 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 7 नवंबर 2025 तक का समय मिला है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

DSSSB TGT Recruitment 2025: ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवार DSSSB की वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाएं.
  • अब “TGT Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  • अपनी डिटेल्स भरें और डॉक्युमेंट्स अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
  • आवेदन सबमिट कर उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें.

DSSSB TGT Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ बीएड (BEd) होना अनिवार्य है. साथ ही, उम्मीदवार का CTET (Central Teacher Eligibility Test) पास होना जरूरी है. इन योग्यताओं के बिना आवेदन मान्य नहीं होगा.

इसके अलावा CTET पास की योग्यता जरूरी है. इसमें सेलेक्ट होने पर बेसिक सैलरी 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये तक होगी. इसके अलावा, उन्हें डीए, एचआरए और अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा. ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर लें.

यह भी पढ़ें: बिहार में सहकारिता विभाग में भर्ती, सैलरी होगी 30000 से ज्यादा

DSSSB TGT Recruitment 2025 में कितनी वैकेंसी निकली हैं?

इस भर्ती के तहत कुल 5346 टीजीटी (Trained Graduate Teacher) पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इनमें हिंदी, इंग्लिश, मैथ्स, साइंस और सोशल साइंस जैसे विषय शामिल हैं. यह दिल्ली के सरकारी स्कूलों में स्थायी शिक्षकों की भर्ती है.

दिल्ली टीजीटी में आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

DSSSB TGT 2025 भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 7 नवंबर 2025 तय की गई है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए पहले ही आवेदन कर लें ताकि तकनीकी समस्या न हो.

आवेदन के लिए योग्यता क्या है?

उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में ग्रेजुएशन या मास्टर्स डिग्री के साथ बीएड (BEd) डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा उम्मीदवार का CTET पास होना अनिवार्य है. बिना CTET सर्टिफिकेट के आवेदन मान्य नहीं होगा.

DSSSB TGT में सैलरी कितनी मिलेगी?

चयनित उम्मीदवारों को 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा. इसके साथ डीए, एचआरए और मेडिकल एलाउंस जैसी सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी. यह वेतन संरचना सातवें वेतन आयोग के अनुसार है.

DSSSB TGT भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन फॉर्म भरने, दस्तावेज अपलोड करने और शुल्क भुगतान के बाद फाइनल सबमिशन कर लें. अंत में आवेदन की एक कॉपी डाउनलोड करके अपने पास रखें.

Previous article Instant Facial Tips For Diwali: घर बैठे करें दिवाली स्पेशल फेशियल, सिर्फ 15 मिनट में पाएं पार्लर जैसा ग्लो
Next article Krrish 4 में ऋतिक रोशन के साथ दोबारा काम करेंगे रजत बेदी? एक्टर बोले- इससे बेहतर कुछ नहीं
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel