बेटे के जन्म के बाद पहली बार पब्लिक में दिखे कैटरीना और विक्की, ऑल ब्लैक लुक में की ट्विनिंग

Katrina Kaif- Vicky Kaushal: बेटे के जन्म के बाद पहली बार कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को एयरपोर्ट पर साथ देखा गया. ऑल ब्लैक ट्विनिंग में कपल बेहद स्टाइलिश नजर आया. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

By Pushpanjali | May 4, 2026 11:56 AM

Katrina Kaif- Vicky Kaushal: बॉलीवुड के पावर कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में दोनों को एयरपोर्ट पर साथ स्पॉट किया गया, जहां बेटे के जन्म के बाद यह उनकी पहली सार्वजनिक उपस्थिति रही. कपल की यह झलक सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.

ऑल ब्लैक ट्विनिंग में दिखा स्टाइलिश अंदाज

इस मौके पर दोनों ने ऑल ब्लैक लुक में ट्विनिंग की, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. विक्की कौशल ब्लैक टी-शर्ट और पैंट के साथ ब्राउन जैकेट में नजर आए, जबकि कैटरीना कैफ ब्लैक ओवरकोट में बेहद ग्लैमरस और रॉयल लुक में दिखाई दीं.

कैटरीना ने मिनिमल मेकअप और ब्लैक सनग्लासेस के साथ अपने लुक को और भी आकर्षक बना दिया. दोनों ने एयरपोर्ट पर पैपराजी को मुस्कुराते हुए पोज दिए, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

पेरेंट्स बनने के बाद पहली पब्लिक अपीयरेंस

गौरतलब है कि कैटरीना और विक्की पिछले साल नवंबर में एक बेबी बॉय के माता-पिता बने थे. इसके बाद विक्की कई मौकों पर सार्वजनिक रूप से नजर आए, लेकिन कैटरीना काफी समय तक लाइमलाइट से दूर रहीं और परिवार के साथ समय बिताती नजर आईं.

अब लंबे अंतराल के बाद दोनों को एक साथ देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों को लेकर लगातार कमेंट्स और लाइक की बाढ़ आ गई है.

यह भी पढ़ें: सलमान खान ने ‘भाई’ को दी भावुक श्रद्धांजलि, बोले- तुम्हारी बहुत याद आएगी