पटना में जब बीच सड़क पर कार्तिक आर्यन ने खाया लिट्टी- चोखा, ठेले के पास लग गई थी भीड़, VIDEO
कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह लिट्टी-चोखा खाते दिखे थे. वीडियो में वह फैंस के साथ सेल्फी लेते उनके साथ मस्ती करते दिख रहे हैं.
अगर आपको पता हो कि कार्तिक आर्यन पटना आ चुके हैं और यहां आकर उन्होंने फेमस बिहारी डिश लिट्टी-चोखा का स्वाद भी लिया था? अगर नहीं, तो आज हम आपको उनका वह वीडियो दिखाएंगे, जिसमें वह लिट्टी-चोखा खाते दिखे थे. वीडियो में वह पटना में फैंस के साथ मस्ती करते, सेल्फी लेते और बिहारी खाने का लुत्फ उठाते नजर आए थे.
Kartik Aaryan Eats litti chokha In Patna: कार्तिक आर्यन ने खाया बिहार का ट्रेडिशनल फूड लिट्टी-चोखा
अपने पटना ट्रिप का वीडियो कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा था, लिट्टी-चोखा का स्वाद जुबान से और पटना का प्यार. दिलो-दिमाग से उतर ही नहीं रहा. वीडियो की शुरुआत में कार्तिक फोटोग्राफर्स से मजाकिया अंदाज में कहते हैं,“माइक मेरे मुंह के पास मत लाओ.” इसके बाद वह अपने फेमस ‘रूह बाबा’ पोज में फैंस के साथ तस्वीरें क्लिक कराते नजर आते हैं. रेस्टोरेंट में मौजूद लोगों के साथ भी वह मिलते हैं और हर किसी के साथ सेल्फी लेते दिखते हैं. सड़क किनारे ठेले पर कार्तिक बिहार के ट्रेडिशनल फूड लिट्टी-चोखा का स्वाद लेते हुए नजर आते हैं. ठेले के पास उनको देख लोगों की भीड़ लग गई थी.
Kartik Aaryan Upcoming Films: नागजिला सहित इन फिल्मों में दिखेंगे कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘नागजिला’ में नजर आएंगे, जिसमें वह एक इच्छाधारी नाग का किरदार निभा रहे हैं. यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी. इसके अलावा वह निर्देशक अनुराग बसु की एक रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म में भी काम कर रहे हैं, जिसमें श्रीलीला उनके साथ नजर आएंगी. यह फिल्म 2026 में रिलीज हो सकती है. वहीं करण जौहर के प्रोडक्शन में एक और अनटाइटल्ड फिल्म भी उनके खाते में है, हालांकि इसका रिलीज शेड्यूल अभी फाइनल नहीं हुआ है.
पिछली फिल्म हुई थी फ्लॉप
कार्तिक आर्यन पिछली बार फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ में नजर आए थे. इस फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे लीड रोल में थी. यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी, जिसमें दोनों की लव-हेट केमिस्ट्री को दिखाया गया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी.
यह भी पढ़ें- ओटीटी पर रिलीज हुई फ्लॉप फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’, लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है
