करिश्मा कपूर ने बताया कैसे हुई थी ‘हुस्न है सुहाना’ की शूटिंग, बोलीं- गोविंदा के साथ डांस करते वक्त थी नर्वस

India’s Best Dancer Season 5: करिश्मा कपूर ने ‘इंडियाज बेस्ट डांसर 5’ में ‘हुस्न है सुहाना’ गाने की शूटिंग से जुड़ी यादें शेयर की. उन्होंने बताया कि गोविंदा के साथ डांस करते समय वह काफी नर्वस थी.

By Divya Keshri | May 25, 2026 1:15 PM

India’s Best Dancer Season 5: करिश्मा कपूर ने हाल ही में अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए फिल्म कूली नंबर 1 के मशहूर गाने ‘हुस्न है सुहाना’ से जुड़ा दिलचस्प किस्सा शेयर किया. यह खुलासा उन्होंने ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5’ के प्रीमियर एपिसोड में किया. दरअसल, शो की कंटेस्टेंट अंशिका धारा ने इस आइकॉनिक गाने पर शानदार परफॉर्मेंस दी, जिसे देखकर करिश्मा पुराने दिनों में खो गईं.

गोविंदा के साथ डांस करने में लग रहा था डर

करिश्मा कपूर ने बताया कि उस वक्त उनकी उम्र सिर्फ 17-18 साल थी. करिश्मा ने कहा, “आप अभी सिर्फ 16 साल की हैं और उस समय मैं 17-18 साल की थी. मुझे गोविंदा जी के साथ डांस करना था. मुझे याद है कि वह ची-ची के साथ मेरे शुरुआती गानों में से एक था. मैं बहुत नर्वस थी.” उन्होंने आगे कहा, “गणेश आचार्य के साथ भी मेरा यह पहला गाना था, इसलिए वह भी मेरे लिए बिल्कुल नया अनुभव था. हम दोनों ही काफी शर्मीले थे.”

डेविड धवन ने बढ़ाया था हौसला

करिश्मा ने बताया कि फिल्म के निर्देशक डेविड धवन ने शूटिंग के दौरान उनका आत्मविश्वास बढ़ाया था. उन्होंने कहा, “मुझे याद है कि डेविड धवन मेरे पास आए थे और उन्होंने कहा था, ‘ये बहुत अच्छे कोरियोग्राफर हैं, ये नए गणेश मास्टर हैं.’ उस समय गणेश जी भी काफी शर्मीले महसूस कर रहे थे और मैं भी बहुत झिझक रही थी.”करिश्मा ने आगे बताया, “फिर मुझे समझाया गया कि आप गोविंदा जी के साथ डांस कर रही हैं और यह एक बड़ा आइटम सॉन्ग है.”

कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ

अंशिका धारा की परफॉर्मेंस से करिश्मा काफी प्रभावित नजर आईं. उन्होंने कहा, “यह ‘गोरिया चुरा ना मेरा जिया’ का नया और अपडेटेड वर्जन था, जो मुझे बहुत पसंद आया. कोरियोग्राफी शानदार थी और आपकी मेहनत साफ दिखाई दे रही थी.”

यह भी पढ़ें- Samuk: एलियंस से भिड़ेंगे अक्षय कुमार? बनेगी भारत की सबसे बड़ी एलियन एक्शन फिल्म, जानें डिटेल्स