मेरा स्क्रीन टाइम लिमिटेड रहेगा, रामायण में मंदोदरी का किरदार निभाने पर क्या बोली काजल अग्रवाल
Kajal Aggarwal On Ramayana Part 1: रामायण में काजल अग्रवाल, रावण की पत्नी मंदोदरी का किरदार निभा रही हैं. उन्होंने फिल्म की तारीफ की और कहा कि मेरा स्क्रीन टाइम भी लिमिटेड रहेगा.
Kajal Aggarwal On Ramayana Part 1: रामायण पार्ट 1 में काजल अग्रवाल, मंदोदरी, यानी रावण की पत्नी का किरदार निभा रही हैं. वहीं रावण के रोल में यश नजर आएंगे. हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि नितेश तिवारी की ओर से निर्देशित फिल्म में उनका रोल बड़ा नहीं होगा, क्योंकि कहानी का फर्स्ट पार्ट भगवान राम की कहानी पर फोकस करता है, इसलिए लंका से जुड़े सीन्स सीमित हैं.
Kajal Aggarwal On Mandodari in Ramayana:रामायण में मंदोदरी का किरदार निभाने पर क्या बोली काजल अग्रवाल
काजल अग्रवाल ने जूम संग बात करते हुए कहा, “अभी तक हमने सिर्फ रामायण पार्ट 1 की शूटिंग पूरी की है. पहले पार्ट में लंका से जुड़ा हिस्सा ज्यादा नहीं है और मैं ‘मंदोदरी’ का किरदार निभा रही हूं. ऐसे में मेरा स्क्रीन टाइम भी लिमिटेड रहेगा, लेकिन मेरे लिए इतनी मेगा फिल्म का हिस्सा बनना ही खास अनुभव है. यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक ग्रैंड प्रोजेक्ट है, जो दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचेगा. ऐसे प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानती हूं, क्योंकि यह कहानी हमारी संस्कृति और भावनाओं से गहराई से जुड़ी हुई है.”
Kajal Aggarwal On Ramayana: रामायण को लेकर क्या बोली काजल अग्रवाल
रामायण से अपने जुड़ाव पर उन्होंने कहा, “रामायण तो हर भारतीय परिवार की कहानी जैसी है. बचपन में हम हर रविवार दूरदर्शन पर इसे देखकर बड़े हुए हैं. इसलिए यह सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान का हिस्सा है. इस फिल्म से जुड़ना मेरे लिए इमोशनल और गर्व की बात है.”
Kajal Aggarwal On Yash: यश को लेकर क्या बोली काजल अग्रवाल
यश की तारीफ करते हुए काजल ने कहा, “यश कमाल के अभिनेता हैं. मैं उनके काम की फैन रही हूं और इस फिल्म में उनके साथ काम करना शानदार अनुभव रहा. वह इस प्रोजेक्ट को लेकर पूरी तरह डेडिकेटेड हैं. एक को-प्रोड्यूसर होने के साथ-साथ उन्होंने हर छोटी-बड़ी चीज पर पूरा ध्यान दिया है. उनकी प्रोफेशनल अप्रोच और शानदार टैलेंट इस फिल्म को और भी खास बनाते हैं.”
Ramayana Part 1 Release Date: रामायण पार्ट 1 कब होगी रिलीज
नितेश तिवारी की ओर से निर्देशित और प्राइम फोकस स्टूडियोज और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के बैनर तले निर्मित इस फिल्म में रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता, रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल हनुमान की भूमिका में हैं. फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 को रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 को रिलीज होगा.
रामायण के लिए साथ आए यश और नमित मल्होत्रा, दर्शकों को मिलेगा अनोखा सिनेमैटिक एक्सपीरियंस
