क्या सच में लौट रही है बाहुबली 3? राणा दग्गुबाती के स्टेटमेंट और प्रभास के 3 उंगलियां दिखाते ही मची हलचल

Prabhas Rana Daggubati Hints On Baahubali 3: ऐसा लगता है कि एसएस राजामौली जल्द ही अपनी बाहुबली फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म के साथ वापसी करने वाले हैं. राणा दग्गुबाती ने बातों ही बातों में जबरदस्त इशारा किया. साथ ही प्रभास ने भी तीन उंगलियां दिखाते हुए बड़ा हिंट दे दिया.

By Ashish Lata | June 26, 2026 6:11 PM

Prabhas Rana Daggubati Hints On Baahubali 3: बाहुबली 3 को लेकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई. इसकी वजह बनी डॉक्यूमेंट्री बाहुबली: द टॉर्चबियरर का एक वायरल क्लिप. इस वीडियो में प्रभास, राणा दग्गुबाती और अनुष्का शेट्टी ऐसी बातें करते नजर आते हैं, जिन्हें देखकर फैंस को लग रहा है कि फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट सच में प्लान हो रहा है. हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.

Is Baahubali 3 Really Being Made: क्या सच में बन रही है ‘बाहुबली 3’?

राणा दग्गुबाती ने कहा, “मुझे नहीं पता ये बात पब्लिक में बोलनी चाहिए या नहीं, लेकिन क्योंकि राजामौली और शोबू गरु (प्रोड्यूसर) यहां नहीं हैं, तो मैं दिल की बात बोल देता हूं. शायद दुनिया अभी इसके लिए तैयार नहीं है, लेकिन बाहुबली का सफर यहीं खत्म नहीं होगा.” राणा की ये बात सुनते ही प्रभास और अनुष्का शेट्टी हंसने लगे. प्रभास मुस्कुराते हुए अपने तीन उंगलियां दिखाते हैं, जिसके बाद फैंस ने इसे बाहुबली 3 का बड़ा इशारा मान लिया.

About Baahubali Franchise: बाहुबली फ्रैंचाइज के बारे में

इस क्लिप के सामने आते ही फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई. कई लोगों का मानना है कि ये बाहुबली 3 का सीधा हिंट है. बाहुबली फ्रैंचाइज की शुरुआत 2015 में बाहुबली: द बिगिनिंग से हुई थी. इसमें प्रभास ने दोहरी भूमिका निभाई थी. उनके साथ राणा डग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन, सत्याराज और नासर भी थे. इसका सीक्वल, बाहुबली: द कंक्लूजन, और भी बड़ी हिट साबित हुआ.

यह भी पढ़ें- Baahubali The Epic Advance Booking: ‘बाहुबली द एपिक’ ने मचाया धमाल, रिलीज से पहले ही थिएटर्स में लगी भीड़, एडवांस बुकिंग में हुई करोड़ों की बारिश

यह भी पढ़ें- Baahubali 3: प्रभास के फैंस के लिए खुशखबरी, निर्माता के.ई. न्यानवेल ने ‘बाहुबली 3’ और ‘सालार 2’ पर दी बड़ी अपडेट