वह गोल्ड डिगर नहीं है… ऋतिक रोशन से 400 करोड़ की एलिमनी लेने पर सुजैन खान की बहन ने तोड़ी चुप्पी

Hrithik Roshan Sussanne Khan 400 Crore Alimony: ऋतिक रोशन और सुजैन खान के साल 2014 में हुए तलाक के बाद ऐसी अफवाहें उड़ी थीं कि उन्होंने एलिमनी के तौर पर ऋतिक से 400 करोड़ रुपये की मांग की थी. इन चर्चाओं पर उनकी बहन फराह खान अली ने पहली बार बात की.

By Ashish Lata | July 3, 2026 12:54 PM

Hrithik Roshan Sussanne Khan 400 Crore Alimony: 15 साल तक साथ रहने के बाद साल 2014 में ऋतिक रोशन और सुजैन खान का तलाक हो गया. स्टार्स अभी भी अपने दोनों बेटों की परवरिश साथ मिलकर कर रहे हैं. ऋतिक संग अलग होने के बाद खबरें आई कि सुजैन ने 400 करोड़ की एलिमनी मांगी थी. इस रूमर्स पर सुजैन की बहन और ज्वेलरी डिजाइनर फराह खान अली ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने साफ कहा कि 400 करोड़ की एलिमनी वाली खबर पूरी तरह झूठी थी.

क्या सुजैन खान ने ली थी 400 करोड़ की एलिमनी, बहन ने बताई सच्चाई

विक्की लालवानी संग बातचीत में फराह खान अली ने ऋतिक रोशन और सुजैन खान के तलाक से जुड़ी 400 करोड़ की एलिमनी वाली खबर को बेबुनियाद बताया. उन्होंने कहा कि दोनों का तलाक आपसी सहमति से हुआ था और उस मुश्किल दौर को दोनों ने समझदारी और सम्मान के साथ संभाला था.

Farah Khan Ali talks On Hrithik-Sussanne Divorce: फराह खान अली ने ऋतिक और सुजैन के तलाक पर की बात

फराह ने कहा, “जब दोनों अलग हुए थे, तब हर तरफ इसी की चर्चा थी. लोग उनकी पर्सनल लाइफ पर अपनी-अपनी राय दे रहे थे, लेकिन मुझे लगता है कि दोनों ने पूरे मामले को बहुत अच्छे तरीके से हैंडल किया. मैं रिकॉर्ड पर एक बात साफ करना चाहती हूं कि 400 करोड़ की एलिमनी जैसी कोई बात कभी नहीं हुई. जब मैं सोशल मीडिया पर पढ़ती हूं कि सुजैन को 400 करोड़ मिले और वह उससे अमीर हो गईं, तो सच में बहुत बुरा लगता है. यह पूरी तरह झूठ है.”

Sussanne Sister Said She Is Not A Gold Digger: सुजैन की बहन बोली- वह गोल्ड डिगर नहीं है

उन्होंने आगे कहा, “मेरी बहन ने ऋतिक से एक भी रुपया नहीं लिया. हमारी मां ने हमें हमेशा सिखाया कि रिश्ते पैसों से कहीं ज्यादा अहम होते हैं. शायद यही वजह है कि आज भी सुजैन का अपने एक्स-हसबैंड ऋतिक और उनके परिवार, पिंकी रोशन और राकेश रोशन के साथ बहुत अच्छा रिश्ता है. सभी आज भी उन्हें प्यार करते हैं. वह गोल्ड डिगर नहीं हैं. वह एक सम्मानित परिवार से आती हैं. वहीं ऋतिक भी बहुत अच्छे इंसान हैं. दोनों का रिश्ता नहीं चल पाया.”

यह भी पढ़ें- Alia Bhatt Net Worth: कितने करोड़ की मालकिन हैं आलिया भट्ट, एक फिल्म के लिए इतना करती हैं चार्ज

यह भी पढ़ें- Alpha First Review: आलिया भट्ट की फिल्म का पहला रिव्यू आया सामने, थिएटर जाने से पहले पढ़ें, मिले इतने स्टार्स