[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Housefull 5 की ब्लॉकबस्टर सफलता के बीच डायरेक्टर ने अभिषेक बच्चन संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- इंडस्ट्री में सबसे बेहतर…

Housefull 5 की ब्लॉकबस्टर सफलता के बीच डायरेक्टर ने अभिषेक बच्चन संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- इंडस्ट्री में सबसे बेहतर…

0
Housefull 5 की ब्लॉकबस्टर सफलता के बीच डायरेक्टर ने अभिषेक बच्चन संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- इंडस्ट्री में सबसे बेहतर…
Tarun Mansukhani on Abhishek Bachchan Comic Timing in Housefull 5

Housefull 5: तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी मल्टीस्टारर कॉमेडी मर्डर मिस्ट्री हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म की दमदार कास्ट और दो-दो क्लाइमेक्स वाले अनोखे कॉन्सेप्ट ने दर्शकों को खूब लुभाया है. इसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, नरगिस फाखरी, जैकलीन फर्नांडिस, नाना पाटेकर, फरदीन खान, जॉनी लीवर जैसे कई सितारे शामिल हैं. अब फिल्म की सफलता के बीच निर्देशक ने एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन संग काम करने पर खुलकर बात की है.

अभिषेक बच्चन की कॉमिक टाइमिंग पर क्या बोले डायरेक्टर?

निर्देशक तरुण मनसुखानी ने NDTV को दिए एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन की कॉमिक टाइमिंग को लेकर खास बात कही. जब उनसे पूछा गया कि अभिषेक की कॉमेडी टैलेंट को शायद अब तक पूरी तरह से एक्सप्लोर नहीं किया गया, तो उन्होंने कहा, “बिल्कुल. मेरा मतलब है कि यह उनके साथ मेरी दूसरी फिल्म है और साथ ही यह उनकी दूसरी कॉमेडी भी है. इसलिए, मुझे पता है कि जब इस शैली की बात आती है तो वह बेहद प्रतिभाशाली हैं. भले ही दोस्ताना और हाउसफुल पूरी तरह से अलग तरह की कॉमेडी हैं. एक ड्राई ह्यूमर है और एक पूरी तरह से तमाशा और शारीरिक कॉमेडी है. लेकिन वह दोनों में बहुत आसानी से घुलमिल जाते हैं, और मुझे उम्मीद है कि अधिक लोग उन्हें कॉमेडी के लिए साइन करेंगे क्योंकि उनके पास इंडस्ट्री में सबसे बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग है.”

दर्शकों से मिल रहा है जबरदस्त रिस्पॉन्स

सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है. खासतौर पर अभिषेक बच्चन की एक्टिंग और फिल्म के दो क्लाइमेक्स दर्शकों को खासा पसंद आ रहे हैं. क्रिटिक्स भी फिल्म को हल्की-फुल्की एंटरटेनिंग फिल्म बता रहे हैं, जो फुल फैमिली पैकेज है. अब जिस रफ्तार से फिल्म कमाई कर रही है, उसे देखकर साफ है कि हाउसफुल 5 जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है. अगर वीकडेज में भी इसका ट्रेंड बरकरार रहा, तो यह 2025 की सबसे बड़ी कॉमेडी हिट साबित हो सकती है.

यह भी पढ़े: Housefull 5 Box Office Collection Day 4: 4 दिन में अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ 100 करोड़ में शामिल? छाप डाले करोड़ों

Previous article Dosa Recipe: मसाला डोसा को कहें बाय-बाय, ट्राई करें लाल रंग का खास डोसा
Next article Bihar Crime: चेन झपटमारों से अकेले ही भीड़ गई महिला, विरोध करने पर बदमाशों ने पिस्टल के बट से किया हमला
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel