लोग सोचते थे पापा सेट पर आकर हंगामा करेंगे… स्टार किड होने पर छलका Govinda की बेटी टीना आहूजा का दर्द

बॉलीवुड स्टार गोविंदा की बेटी टीना आहूजा ने बताया कि स्टार किड होने की वजह से उन्हें फिल्मों में काम मिलने में क्यों दिक्कत हुई और लोग क्यों डरते थे.

By Sheetal Choubey | June 17, 2026 3:19 PM

Govinda की बेटी टीना आहूजा ने साल 2015 में फिल्म ‘सेकंड हैंड हसबैंड’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. हालांकि, स्टार किड होने के बावजूद उनका एक्टिंग सफर आसान नहीं रहा. फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकीं टीना हाल ही में अपनी मां सुनीता आहूजा के साथ रियलिटी शो ‘मां है ना’ में दिखाई दीं, जिसे शिल्पा शेट्टी होस्ट कर रही हैं. 12 जून को ZEE5 पर रिलीज हुए इस शो के बाद टीना ने एक इंटरव्यू में अपने करियर के शुरुआती संघर्ष, रिजेक्शन और स्टार किड होने के नुकसान पर खुलकर बात की.

स्टार किड होने की वजह से क्यों डरते थे फिल्म मेकर्स?

टीना आहूजा ने Zoom को दिए इंटरव्यू में बताया कि गोविंदा की बेटी होने की वजह से उन्हें शुरुआत में काम मिलने में बहुत परेशानी हुई. उन्होंने कहा, “मेरे सामने सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि बहुत से फिल्म डायरेक्टर्स और कास्टिंग डायरेक्टर्स मुझे फिल्मों में लेने से कतराते थे.”

ऐसा इसलिए था क्योंकि लोग पहले से ही अपने दिमाग में टीना को लेकर गलत बातें सोच लेते थे. लोग सोचते थे कि वह स्टार किड हैं, तो कभी लुक टेस्ट या ऑडिशन देने नहीं आएंगी.

“पापा सेट पर आकर कोई दिक्कत न कर दें…”

टीना ने एक और बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि फिल्म मेकर्स के मन में एक और बड़ा डर था. उन्हें लगता था कि अगर उन्होंने टीना को फिल्म में ले लिया, तो कहीं उनके पापा गोविंदा सेट पर आकर कोई परेशानी या हंगामा न खड़ा कर दें. इसी डर की वजह से लोग उन्हें अपनी फिल्मों में कास्ट करने से पीछे हट जाते थे. टीना ने साफ किया कि असलियत में ऐसा कुछ भी नहीं था, यह सिर्फ लोगों का एक गलत अंदाजा था. हालांकि, टीना को उम्मीद है कि समय के साथ लोगों की यह सोच पूरी तरह बदल जाएगी.

मम्मी के साथ शो करने में क्यों लगा डर?

अपनी मम्मी सुनीता आहूजा के साथ रियलिटी शो ‘मां है ना’ करने के एक्सपीरियंस पर टीना ने कहा कि मम्मी के साथ काम करना बिल्कुल भी आसान नहीं था. टीना ने हंसते हुए बताया, “सबसे मुश्किल बात यह थी कि मुझे खाना बनाने का ‘ख’ भी नहीं आता है. और मेरे जैसा इंसान जो ज्यादातर कैमरे के पीछे काम करता है, उसके लिए अचानक कैमरे के सामने आकर यह सब करना एक बड़ा शॉक था.” टीना ने बताया कि वह शुरुआत में खुश होने के बजाय हैरान थीं और उन्होंने यह शो सिर्फ अपनी मम्मी और मेकर्स के कहने पर किया.

यह भी पढ़ें: Alpha Trailer: घमंड उसका शस्त्र था…खतरनाक ‘अल्फा’ बन बॉबी देओल की लंका ढाएगी आलिया, आखिरी 10 सेकेंड मिस किया तो सब बेकार