कितनी अमीर हैं आमिर खान की होने वाली पत्नी, जानें गौरी स्प्रैट की नेटवर्थ
Gauri Spratt Net Worth: आमिर खान 7 जुलाई को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. शादी से पहले आइए जानते हैं कि गौरी कौन हैं, उनकी पर्सनल लाइफ कैसी है और उनकी कुल नेटवर्थ कितनी है.
Gauri Spratt Net Worth: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान 5 जुलाई को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग शादी करने जा रहे हैं. वेडिंग प्राइवेट तरीके से घर पर होगी, जिसमें उनके दोस्त और फैमिली वाले ही शामिल होंगे.
Who Is Gauri Spratt And Net Worth: कितनी है गौरी स्प्रैट की नेटवर्थ?
गौरी स्प्रैट की मां तमिलियन हैं, जबकि पिता आयरिश मूल के हैं. उनके दादा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े हुए थे. मैजिक ब्रिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान की होने वाली दुल्हनिया की कुल संपत्ति 24 करोड़ रुपये से 40 करोड़ रुपये के बीच है.
Gauri Spratt Career: गौरी स्प्रैट का करियर
गौरी स्प्रैट का करियर फैशन और ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़ा रहा है. उनकी मां रीटा बेंगलुरु में एक मशहूर ब्यूटी सेंटर चलाती थीं. गौरी ने अपने करियर की शुरुआत बेंगलुरु के गारमेंट डिजाइनिंग और क्लॉथ बाइंग से की थी. इसके बाद उन्होंने साल 2007 में मशहूर सैलून चेन BBlunt से जुड़कर नया सफर शुरू किया. यहां वह को-ओनर और मैनेजर की भूमिका में रहीं. फिलहाल गौरी मुंबई स्थित BBlunt के सैलून आउटलेट की जिम्मेदारी संभाल रही हैं.
Gauri Spratt A Mother Of Son: एक बेटे की मां है गौरी स्प्रैट
गौरी ने यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट्स, लंदन से फैशन, स्टाइलिंग और फोटोग्राफी में पढ़ाई की है. इसके अलावा वह प्रोफेशनल हेयरड्रेसर भी रह चुकी हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, गौरी पहले शादीशुदा रह चुकी हैं और उनका 6 साल का एक बेटा भी है.
Aamir Khan On Marraige With Gauri Spratt: गौरी संग शादी करने पर क्या बोले आमिर खान
तीसरी शादी को लेकर मीडिया संग बात करते हुए आमिर खान ने कहा, “हां, मेरी शादी 5 जुलाई को हो रही है. यह बहुत ही छोटी और प्राइवेट वेडिंग होगी, जिसे हम अपने घर पर ही सेलिब्रेट करेंगे. 5 जुलाई हमारे लिए बेहद खास दिन है, इसलिए हमने इसे सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों के बीच रखने का फैसला किया है. इस शादी में दोनों परिवारों के लोग और कुछ खास दोस्त ही शामिल होंगे. हम इसे बिल्कुल सिंपल रखना चाहते हैं. बस आप सभी का प्यार, शुभकामनाएं और आशीर्वाद हमारे साथ बना रहे, यही चाहते हैं.”
यह भी पढ़ें- पता नहीं डिटेल्स कैसे हुई लीक, गौरी स्प्रैट संग शादी की चर्चाओं पर बोले आमिर खान
यह भी पढ़ें- न शोर-शराबा, न ग्रैंड फंक्शन… तीसरी शादी कैसे करेंगे आमिर खान, खुद बताया पूरा प्लान
