‘धुरंधर 2’ के सेट से रणवीर सिंह का दमदार BTS वायरल, डेडिकेशन देख फैंस हुए इम्प्रेस

Dhurandhar 2: 'धुरंधर 2' की शानदार कमाई के बीच रणवीर सिंह का BTS वीडियो वायरल, फैंस उनके डेडिकेशन के दीवाने हो गए. फैंस वीडियो देखने के बाद कमेंट सेक्शन में भर- भर के तारीफ कर रहे हैं.

By Anushka Singh | March 21, 2026 7:50 PM


Dhurandhar 2: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2 द रिवेंज’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में रणवीर सिंह एक पावरफूल किरदार को निभा रहे हैं. लोग उनकी एक्टिंग और जज्बा को देख खूब तारीफ कर रहे हैं. उनके अलावा फिल्म में बॉलीवुड के कई स्टार शामिल हैं, जिन्होंने अपने दमदार एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस से फिल्म को सुपरहिट साबित कर दिया है. फिल्म रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और इस बीच रणवीर सिंह का एक BTS (बिहाइंड द सीन) वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. फिल्म जहां कमाई के मामले में रिकॉर्ड बना रही है, वहीं रणवीर की मेहनत और लगन लोगों का दिल जीत रही है.

वीडियो में दिखा असली मेहनत वाला अंदाज


वायरल वीडियो में रणवीर सिंह अपने किरदार के लिए कड़ी ट्रेनिंग करते नजर आ रहे हैं. खास बात ये है कि एक सीन के लिए वह लंबे समय तक स्विमिंग पूल में रहकर शूटिंग करते दिखते हैं. सांस रोककर पानी के अंदर टिके रहना आसान नहीं होता, लेकिन रणवीर ने इसे भी पूरे दम से किया. यही वजह है कि लोग उनकी मेहनत की खूब तारीफ कर रहे हैं.

फैंस के रिएक्शन


वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन भी जबरदस्त देखने को मिला. एक यूजर simi_naidu20 डेडिकेटेड एक्टर बता रहे हैं, तो दूसरे यूजर sampurna.singha.944 ने लिखा, आखिरकार बॉलीवुड ने हमें एक यादगार फिल्म दी है, जिसने हमारे जज्बातों को छू लिया है
जय हिंद, जय भारत .

'धुरंधर 2' के सेट से रणवीर सिंह का दमदार bts वायरल, डेडिकेशन देख फैंस हुए इम्प्रेस 3

'धुरंधर 2' के सेट से रणवीर सिंह का दमदार bts वायरल, डेडिकेशन देख फैंस हुए इम्प्रेस 4

बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म का जलवा


वहीं अगर फिल्म की कमाई की बात करें, तो ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के सिर्फ दो दिनों में ही दुनियाभर में करीब 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक दूसरे दिन यह आंकड़ा लगभग 330 करोड़ तक पहुंच गया, जो फिल्म की जबरदस्त सफलता को दिखाता है.

हर तरफ छाया फिल्म का क्रेज


आदित्य धर डायरेक्टेड फिल्म ‘धुरंधर 2’ सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी छाई हुई है. रणवीर सिंह की मेहनत और फिल्म की कहानी दोनों ही दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं, और यही वजह है कि फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई है.

यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ में कौन है असली मास्टरमाइंड? ‘बड़े साहब’ का खुलासा