Dhurandhar 2: ‘अब तक की सबसे बड़ी मल्टीस्टारर फिल्म होगी’, धुरंधर 2 को लेकर राम गोपाल वर्मा ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को लेकर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने बड़ा स्टेटमेंट दिया है. साथ ही उन्होंने पहले पार्ट की तारीफ करते हुए कहा कि अब सभी किरदार सुपरस्टार बन चुके हैं. उन्होंने और क्या कुछ कहा, आइए बताते हैं.

By Sheetal Choubey | January 18, 2026 6:32 PM

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के 44 दिन बाद भी फिल्म 875 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है और मजबूती से टिकी हुई है. इसी बीच इसके सीक्वल ‘धुरंधर 2’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है. हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने बताया कि वह धुरंधर 2 के ट्रेलर कट पर काम कर रहे हैं, जिससे साफ है कि सीक्वल की तैयारी तेज हो चुकी है.

इसी दौरान फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने भी धुरंधर 2 को लेकर बड़ा बयान दिया है. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा.

धुरंधर 2 को लेकर क्या बोले राम गोपाल वर्मा?

राम गोपाल वर्मा ने अपने X (पहले ट्विटर) अकाउंट पर लिखा, “पहले पार्ट का हर किरदार दर्शकों के दिमाग में अपनी वैल्यू और इम्पैक्ट के साथ बड़ा बन चुका है और यही असली स्टारडम है. उन्होंने कहा कि पहले फिल्म में किरदार छोटे या बड़े हो सकते थे, लेकिन अब सभी किरदार सुपरस्टार बन चुके हैं, इसलिए धुरंधर 2 अब तक की सबसे बड़ी मल्टीस्टारर फिल्म साबित हो सकती है.”

धुरंधर 2 के लिए दोबारा सेट पर लौटे अक्षय खन्ना?

वहीं, सीक्वल को लेकर लेटेस्ट रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अक्षय खन्ना दोबारा शूटिंग के लिए सेट पर लौटे हैं. हालांकि, प्रोडक्शन से जुड़े सूत्रों ने इन अटकलों को खारिज कर दिया है. सूत्रों के अनुसार, अक्षय खन्ना का रोल शुरुआती शूटिंग शेड्यूल में ही पूरा हो चुका था और उनकी मौजूदगी फिल्म में कुछ अहम फ्लैशबैक सीक्वेंस तक ही सीमित है, जिनकी शूटिंग पहले ही हो चुकी है. फिलहाल उनके साथ किसी भी तरह की अलग शूटिंग नहीं की जा रही है.

धुरंधर की जरूरी डिटेल्स

धुरंधर के पहले पार्ट में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी जैसे कई दमदार कलाकार नजर आए थे. 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई यह फिल्म साल की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस हिट फिल्मों में शामिल हो चुकी है और अपने सीक्वल के लिए हाई लेवल सेट कर चुकी है.

यह भी पढ़ें: Ikkis Box Office Collection: 15 दिनों में ही ‘इक्कीस’ की सांसें फूलीं, टोटल कमाई में बटोरे फुटकर