क्या ‘धुरंधर 2’ का जादू खत्म हो रहा है? 23वें दिन कैसा रहा बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन?

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 23: ‘धुरंधर 2’ ने शुरुआती तीन हफ्तों में शानदार कमाई की, लेकिन चौथे हफ्ते में इसकी रफ्तार धीमी पड़ती दिख रही है. नई फिल्मों की रिलीज का असर साफ नजर आ रहा है.

By Divya Keshri | April 11, 2026 8:43 AM

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 23: ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के बाद शुरुआती तीन हफ्तों तक बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया. फिल्म भारत में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई. हालांकि अब चौथे हफ्ते में फिल्म की कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ती नजर आ रही है. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के 23वें दिन 8.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. यह अब तक का सबसे कम सिंगल डे कलेक्शन माना जा रहा है.

तीन हफ्तों में शानदार कमाई

‘धुरंधर 2’ ने पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ रुपये की दमदार कमाई की थी. दूसरे हफ्ते में 263.65 करोड़ रुपये और तीसरे हफ्ते में 110.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. कुल मिलाकर 23 दिनों में फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 1262.06 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जबकि नेट कलेक्शन 1055.12 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.

फिल्म की कमाई में गिरावट

‘धुरंधर 2’ की कमाई में गिरावट आई है. इसकी बड़ी वजह नई फिल्मों की एंट्री मानी जा रही है. डकैत और तमिल फिल्म लव इंश्योरेंस कंपनी के रिलीज होने से दर्शकों का ध्यान बंटा है, जिसका असर ‘धुरंधर 2’ की कमाई पर साफ दिख रहा है.

जानें फिल्म की स्टोरी

फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है, जिसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. कहानी एक भारतीय जासूस की है, जो दुश्मन देश में जाकर आतंकवादी नेटवर्क को खत्म करने के मिशन पर काम करता है. मूवी में दिखाया गया कि वह कैसे हमजा अली माजरी बनाता है. फिल्म में अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त और राकेश बेदी जैसे कलाकार भी अहम किरदार में हैं. यामी गौतम का फिल्म में कैमियो है.

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2: क्या 22वें दिन भी फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच पाई?