[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Devara 2: जूनियर एनटीआर की सुपरहिट फिल्म ‘देवरा’ का सीक्वल हुआ अनाउंस, फैंस में जबरदस्त उत्साह

Devara 2: जूनियर एनटीआर की सुपरहिट फिल्म ‘देवरा’ का सीक्वल हुआ अनाउंस, फैंस में जबरदस्त उत्साह

0
Devara 2: जूनियर एनटीआर की सुपरहिट फिल्म ‘देवरा’ का सीक्वल हुआ अनाउंस, फैंस में जबरदस्त उत्साह
जूनियर एनटीआर की देवरा 2 की हुई घोषणा, फोटो- इंस्टाग्राम

Devara 2 Announcement: तेलुगु सुपरस्टार जूनियर एनटीआर एक बार फिर चर्चे में है. एक्टर ने हाल ही में ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म ‘वॉर 2’ से बॉलीवुड डेब्यू किया, जिसने उनके स्टारडम को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत किया. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर वॉर 2 का प्रदर्शन उम्मीद से कमजोर रहा और यह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 236.55 करोड़ रुपये पर ही सिमट गई.

इस असफलता के बाद एक्टर ने फैंस को तोहफा दिया है. दरअसल, जूनियर एनटीआर की सुपरहिट फिल्म ‘देवरा’ के मोस्ट अवेटेड सीक्वल को लेकर मेकर्स ने हाल ही में आधिकारिक घोषणा कर दी, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर उत्साह है.

फिल्म ‘देवरा’ को हुए एक साल

पिछले साल 27 सितंबर को रिलीज हुई देवरा को तेलुगु सिनेमा की सबसे बड़ी एक्शन-ड्रामा फिल्मों में गिना गया. फिल्म में जूनियर एनटीआर ने पिता और बेटे दोनों के रोल निभाए थे, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा. निर्देशक कोराटाला शिवा की दमदार कहानी और प्रस्तुति ने फिल्म को सुपरहिट बना दिया. रिलीज के तुरंत बाद से ही चर्चा थी कि कहानी अधूरी है और सीक्वल बनना तय है.

देवरा 2 की हुई घोषणा

अब बीते दिन मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “एक साल पहले जब सिनेमा में तूफ़ान उठा था, उसकी गूंज आज भी सुनाई देती है. अब वक्त है उस तूफान की अगली लहर का.”

देवरा की स्टारकास्ट

देवरा में जूनियर एनटीआर के साथ जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान ने भी तेलुगु सिनेमा में डेब्यू किया था. इनके अलावा फिल्म में प्रकाश राज, श्रीकांत, शाइन टॉम चाको, नरेन, कलैयारासन और मुरली शर्मा जैसे दिग्गज सितारे भी नजर आए थे.

उम्मीद की जा रही है कि देवरा 2 में भी यही स्टारकास्ट वापसी करेगी.

यह भी पढ़े: Baaghi 4 Box Office Records: फुस्स कमाई के साथ ‘बागी 4’ ने बनाया रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड अक्षय कुमार की इस फिल्म को दी पटखनी

Previous article बिजली का टोका लगाने के विवाद में भिड़े दो पक्ष, आधे दर्जन से अधिक घायल
Next article Kannur Student Viral Story: कॉपी से निकले आतंक के नाम, छात्र की अजीब हरकत देख उड़ जाएंगे होश
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel