[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Kannur Student Viral Story: कॉपी से निकले आतंक के नाम, छात्र की अजीब हरकत देख उड़ जाएंगे होश

Kannur Student Viral Story: कॉपी से निकले आतंक के नाम, छात्र की अजीब हरकत देख उड़ जाएंगे होश

0
Kannur Student Viral Story: कॉपी से निकले आतंक के नाम, छात्र की अजीब हरकत देख उड़ जाएंगे होश
Kannur Student Viral Story (सांकेतिक फोटो)

Kannur Student Viral Story: परीक्षा का माहौल हमेशा तनाव और उम्मीदों से भरा होता है. हर बच्चा उत्तर-पत्र में अपनी मेहनत, सपनों और ज्ञान को उतारने की कोशिश करता है. लेकिन केरल के कन्नूर जिले के एक स्कूल में उस दिन कुछ अलग ही हुआ. मिड टर्म परीक्षा में एक छात्र ने सवालों के जवाब लिखने की जगह ऐसी बातें लिखीं, जिनसे पूरा स्कूल सकते में आ गया. आइए जानें पूरा मामला क्या है विस्तार से.

ऐसे हुई घटना की शुरुआत (Kannur Student Viral Story)

मिड टर्म एग्जाम में सभी बच्चे अपने-अपने प्रश्न पढ़ रहे थे, पेन और कागज पर चल रही थी. लेकिन इस छात्र ने जब कॉपी खोली, तो उसने उत्तर लिखने की बजाय आतंकवादी संगठनों के नाम लिखने शुरू कर दिए. उसने लश्कर-ए-तैबा, जैश-ए-मोहम्मद, हमास, हूती जैसे नाम लिखे और साथ ही बंदूक, गोली और तलवार की ड्राइंग भी बनाई.

यह सब उसने परीक्षा शुरू होने के पहले 15 मिनट के भीतर कर दिया. जब उत्तर पुस्तिका जमा हुईं तो शिक्षक यह देखकर हैरान रह गए. उन्होंने तुरंत स्कूल प्रशासन और प्रधानाध्यापक को इसकी जानकारी दी. छात्र के माता-पिता को बुलाया गया. हर किसी के चेहरे पर यही सवाल था – आखिर एक नौवीं कक्षा का बच्चा आतंकवाद और हथियारों की बातें क्यों लिखेगा?

पुलिस और जांच एजेंसियां सक्रिय

मामला इतना गंभीर था कि स्कूल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस और खुफिया एजेंसियों तक पहुंचाई. अभिभावकों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की. छात्रों की परीक्षा की जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है

सोचने पर मजबूर करने वाला सवाल

यह घटना हमें एक गहरी सीख देती है. बच्चों के दिमाग में क्या चल रहा है, वे किन विषयों से प्रभावित हो रहे हैं, यह समझना बेहद जरूरी है. मोबाइल, इंटरनेट और सोशल मीडिया की दुनिया में बच्चों तक नकारात्मक चीजें बहुत जल्दी पहुंच जाती हैं. ऐसे में माता-पिता, शिक्षक और समाज – सभी को मिलकर बच्चों पर सकारात्मक असर डालने की जिम्मेदारी निभानी होगी.

यह भी पढ़ें: ऑल इंडिया बार एग्जाम के लिए कल से करें आवेदन, नोटिफिकेशन जारी, जानें कब होगी परीक्षा

नोट: इस खबर को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट के आधार पर तैयार किया गया है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Previous article Devara 2: जूनियर एनटीआर की सुपरहिट फिल्म ‘देवरा’ का सीक्वल हुआ अनाउंस, फैंस में जबरदस्त उत्साह
Next article एसडीपीओ ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel