[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Coolie की सफलता पर रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने जताई खुशी, बोलीं- मेरे पावरहाउस अप्पा

Coolie की सफलता पर रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने जताई खुशी, बोलीं- मेरे पावरहाउस अप्पा

0
Coolie की सफलता पर रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने जताई खुशी, बोलीं- मेरे पावरहाउस अप्पा
सौंदर्या रजनीकांत ने कुली पर किया पोस्ट. फोटो- इंस्टाग्राम

Coolie Success: सुपरस्टार रजनीकांत की हालिया रिलीज फिल्म ‘कुली’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल करते हुए अब डिजिटल डेब्यू भी कर चुकी है. फिल्म को अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम किया गया. थिएटर्स के बाद ओटीटी पर भी दर्शक रजनीकांत के दमदार अभिनय की तारीफ कर रहे हैं. यही वजह है कि फिल्म 20 से ज्यादा देशों में टॉप 10 में अपनी जगह पक्की कर चुकी है. इस बीच दिग्गज एक्टर की बेटी सौंदर्या रजनीकांत ने भी फिल्म की सफलता पर गर्व जताया और सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

सौंदर्या रजनीकांत का ‘कुली’ की सफलता पर भावुक पोस्ट

सौंदर्या ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “मेरे पावरहाउस अप्पा, सिर्फ और सिर्फ एक.”

फैंस ने भी इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए थलाइवर की जमकर तारीफ की. एक यूजर ने लिखा, “थलाइवर हमेशा महान रहेंगे.” वहीं दूसरे ने कहा, “गर्वित बेटी.”

बॉक्स ऑफिस पर ‘कुली’ का धमाका

  • वर्ल्डवाइड कलेक्शन: ₹517.06 करोड़
  • भारत में कमाई: ₹284.9 करोड़
  • OTT पर प्रदर्शन: 20 से ज्यादा देशों में टॉप 10 में ट्रेंड

आमिर खान कैमियो विवाद पर सफाई

‘कुली’ में आमिर खान का कैमियो रोल भी चर्चा में रहा. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वायरल रिपोर्ट आई, जिसमें दावा किया गया कि आमिर ने अपने किरदार को “बेमकसद” बताया था.

हालांकि, आमिर खान की टीम ने इस खबर को पूरी तरह झूठा करार देते हुए कहा, “श्री आमिर खान ने ऐसा कोई इंटरव्यू नहीं दिया और न ही फिल्म पर कोई नकारात्मक टिप्पणी की. वह रजनीकांत, लोकेश और पूरी टीम का सम्मान करते हैं. फिल्म की 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई अपने आप में बहुत कुछ कहती है.”

यह भी पढ़े: Jolly LLB 3 X Review: सोशल मीडिया पर छाया अक्षय- अरशद का कोर्टरूम ड्रामा, फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर एंटरटेनर

Previous article Bharwa Karela Recipe: कड़वे करेले अब बनेंगे बिल्कुल टेस्टी और क्रंची, जानिए आसान भरवा करेले की रेसिपी
Next article Anupama Twists: किंजल इस वजह से बनेगी दूसरी अनुपमा, इस बड़े ट्विस्ट के बाद अनु को गले लगा लेगी राही, क्या अब खत्म होगी दूरियां?
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel