बॉर्डर 2 की बॉक्स ऑफिस पर धीमी चाल, 350 करोड़ का आंकड़ा छूना मुश्किल

Border 2 Box Office Day 34: ‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस सफर अब अंतिम दौर में पहुंच चुका है. 34वें दिन फिल्म की कमाई लाखों में सिमट गई है और रफ्तार लगभग थम चुकी है. लगातार गिरते कलेक्शन के बीच अब 350 करोड़ का बड़ा आंकड़ा छू पाना फिल्म के लिए मुश्किल नजर आ रहा है.

By Pushpanjali | February 26, 2026 6:00 PM

Border 2 Box Office Collection Day 34: सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर फिल्म ‘Border 2’ का बॉक्स ऑफिस सफर अब अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ता दिख रहा है. रिलीज के 34वें दिन तक आते-आते फिल्म की कमाई लाखों में सिमट गई है, जिससे इसके कलेक्शन की रफ्तार लगभग थम सी गई है. शुरुआती हफ्तों में शानदार प्रदर्शन करने वाली इस मल्टीस्टारर के लिए अब 350 करोड़ के बड़े आंकड़े को छूना मुश्किल नजर आ रहा है, क्योंकि नई रिलीज और घटती ऑक्यूपेंसी के बीच फिल्म की पकड़ धीरे-धीरे कमजोर होती जा रही है.

34वें दिन कमाई में बड़ी गिरावट

बॉर्डर 2 की बॉक्स ऑफिस पर धीमी चाल, 350 करोड़ का आंकड़ा छूना मुश्किल 2

34वें दिन भी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की कमाई में गिरावट का दौर जारी रहा. पांचवें बुधवार को फिल्म ने महज 0.2 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया, जो साफ संकेत देता है कि अब दर्शकों की दिलचस्पी तेजी से कम हो रही है. सिनेमाघरों में ऑक्यूपेंसी काफी घट चुकी है और नई फिल्मों की एंट्री के बीच यह मल्टीस्टारर अब बॉक्स ऑफिस पर लगातार संघर्ष करती नजर आ रही है.

फिल्म की कहानी

बॉर्डर 2’ की कहानी देशभक्ति और सैनिकों के साहस पर आधारित है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे भारतीय जवान सरहद पर दुश्मनों से लड़ते हैं और देश की रक्षा के लिए अपनी जान तक दांव पर लगा देते हैं. इसके साथ ही उनके परिवारों का दर्द, उनका इंतजार और सैनिकों की दोस्ती भी कहानी का अहम हिस्सा है. आसान शब्दों में कहें तो यह फिल्म जंग, जज्बा और देश के लिए कुर्बानी की भावनात्मक कहानी है, जो दर्शकों को गर्व कराती है.

यह भी पढ़ें: सलीम खान की सेहत को लेकर अच्छी खबर, आमिर खान ने बताया हर दिन हो रहा सुधार