Border 2 Box Office Collection Day 8: 200 करोड़ क्लब के बाद भी जारी है ‘बॉर्डर 2’ का धमाल, रात 10 बजे तक का कलेक्शन चौंकाने वाला

Border 2 Box Office Collection Day 8: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर दूसरे हफ्ते में भी मजबूती से टिकी हुई है. आठवें दिन फिल्म ने रात 10 बजे तक 10.33 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. मर्दानी 3 की रिलीज के बावजूद दर्शकों का प्यार बरकरार है.

By Pushpanjali | January 30, 2026 11:10 PM

Border 2 Box Office Collection Day 8: सनी देओल स्टारर और अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है. रिलीज के बाद से ही फिल्म ने दर्शकों के बीच जबरदस्त पकड़ बनाई हुई है. पहले हफ्ते में शानदार कमाई करने के बाद अब फिल्म ने दूसरे हफ्ते में भी मजबूती के साथ एंट्री कर ली है.

पहले हफ्ते में ही पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा

‘बॉर्डर 2’ की ओपनिंग उम्मीद से कहीं ज्यादा दमदार रही. फिल्म ने पहले दिन 30 करोड़ रुपये की कमाई की, वहीं दूसरे दिन यह आंकड़ा 36.5 करोड़ तक पहुंच गया. तीसरे दिन वीकेंड का फायदा मिला और फिल्म ने 54.5 करोड़ रुपये बटोर लिए. चौथे दिन भी रफ्तार बनी रही और 59 करोड़ की कमाई दर्ज की गई. हालांकि, वीकडेज में गिरावट आई, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने पांचवें दिन 20 करोड़, छठे दिन 13 करोड़ और सातवें दिन 11.25 करोड़ रुपये कमाए. इस तरह पहले सात दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन भारत में 224.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.

आठवें दिन भी जारी है कमाई का सिलसिला

Border 2 box office collection day 8: 200 करोड़ क्लब के बाद भी जारी है ‘बॉर्डर 2’ का धमाल, रात 10 बजे तक का कलेक्शन चौंकाने वाला 2

अब बात करें आठवें दिन यानी दूसरे शुक्रवार की, तो ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने रात 10 बजे तक करीब 11 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 235.25 करोड़ के पार पहुंच गया है.

ऑक्यूपेंसी में आई गिरावट, फिर भी पकड़ मजबूत

दूसरे शुक्रवार को फिल्म की मॉर्निंग शोज़ में हिंदी ऑक्यूपेंसी करीब 6.58 प्रतिशत दर्ज की गई, जो पहले हफ्ते के मुकाबले कम है. बावजूद इसके, दर्शकों की दिलचस्पी बनी हुई है और बड़े शहरों के साथ-साथ सिंगल स्क्रीन पर भी फिल्म ठीक प्रदर्शन कर रही है.

‘मर्दानी 3’ से टक्कर का कितना असर?

इसी हफ्ते रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जिससे मुकाबला जरूर बढ़ा है. लेकिन ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ‘बॉर्डर 2’ पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ेगा. मौजूदा ट्रेंड्स को देखते हुए फिल्म दूसरे हफ्ते में भी 8 से 10 करोड़ की रेंज में कमाई कर सकती है.

स्टार कास्ट ने जीता दर्शकों का दिल

‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की तिकड़ी को खूब सराहा जा रहा है. फीमेल लीड में मोना सिंह, मेधा राणा और सोनम बाजवा ने भी कहानी को मजबूती दी है. यही वजह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है.

यह भी पढ़ें: Border 2: सेट पर डर, ऑडिशन की मेहनत और सफलता, मेधा राणा ने सुनाया ‘बॉर्डर 2’ का सफर