Alpha X Review: ‘अल्फा’ देखने के बाद पब्लिक ने क्या कहा? बताया- सरप्राइज कैमियो है जबरदस्त, क्लाइमेक्स है रोमांचक
Alpha X Review: फिल्म ‘अल्फा’ देखने के बाद पब्लिक का रिएक्शन सामने आया है. दर्शकों ने एक्शन और परफॉर्मेंस की तारीफ की. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने और कुछ क्या कहा.
Alpha X Review: आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ आज (3 जुलाई) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. रिलीज के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दर्शकों के शुरुआती रिएक्शन सामने आने लगे हैं. लोग फिल्म के एक्शन सीन्स, कहानी पर अपनी राय शेयर कर रहे हैं.
Alpha X Review: यूजर्स क्या बोल रहे ‘अल्फा’ के बारे में ?
एक्स पर रो हिटमैन फैन नाम के यूजर ने लिखा, आखिरकार, वो दिन आ ही गया! भारत का पहला महिला-प्रधान स्पाई यूनिवर्स फिल्म अब बड़े पर्दे पर है! ‘अल्फा’ में आलिया भट्ट और शरवरी को एक्शन को नए अंदाज में पेश करते हुए देखने का बेसब्री से इंतजार है. वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स जबरदस्त वापसी कर रहा है. लॉर्ड फादर नाम के यूजर ने लिखा, अल्फा देखी: मन को झकझोर देने वाली. यह फिल्म स्टाइलिश तरीके से शूट की गई है और कहानी में आने वाले ट्विस्ट आपको आखिर तक सीट से हटने नहीं देते. आलिया भट्ट ने पूरी फिल्म में शानदार परफॉर्मेंस दी है और शरवरी वाघ का काम इतना अच्छा है कि अब वह मेरी फेवरेट बन गई हैं. उनके एक्टिंग को देखकर काफी इम्प्रेस हो गया. लेकिन मैं फिलहाल फिल्म के कैमियो के बारे में कुछ नहीं कहूंगा.
Finally, the day is here! 💥 India’s first female-led spy universe asset is on the big screen! Can't wait to see Alia Bhatt and Sharvari redefining action in #Alpha. YRF Spy Universe is back with a bang! 🎬🔥 @aliaa08 @SharvariWagh1 #AlphaDay #YRFSpyUniverse #AliaBhatt
— Ro_hitman Fan (@shihara_rohit) July 3, 2026
#Alpha
Watched #Alpha : MIND-BLOWING 🔥🔥🔥🔥
— Lord Father (@LordFatherr) July 3, 2026
The movie is stylishly shot and twists in the plot keeps you seated with anticipation.
Alia Bhatt steals the show completely and Sharvari Wagh is my crush now, what an act. Not saying anything about cameos 🤭 pic.twitter.com/ooIxqD7AvI
एक यूजर रवि चौधरी ने लिखा, आलिया भट्ट ने फिल्म में बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है. इमोशनल सीन्स हो या एक्शन, उन्होंने पूरी मेहनत और ईमानदारी से काम किया है. कुछ एक्शन सीन काफी अच्छे और विजुअली शानदार लगते हैं, लेकिन कुछ जगह पर वे पूरी तरह रियल नहीं लगते फिल्म का निर्देशन ठीक है और इसका प्रोडक्शन लेवल भी YRF के स्टैंडर्ड जैसा ही है. एक्शन, वीएफएक्स, सिनेमैटोग्राफी, बैकग्राउंड म्यूजिक और गाने अच्छे तरीके से किए गए हैं, जिससे फिल्म बड़े पर्दे पर एंटरटेनिंग लगती है.
#Alpha – MOVIE REVIEW ⭐⭐/5
— Ravi Chaudhary (@BURN4DESIRE1) July 3, 2026
Alpha is a film that has some strong moments, but an average story holds it back.
The biggest strength of the film is . His screen presence is powerful, and every time he appears on screen, he adds intensity to the film. Even with limited scenes, he… pic.twitter.com/Lpo7KI5Vg1
ट्रेड एनालिस्ट जोगिंदर टूटेजा ने क्या कहा?
ट्रेड एनालिस्ट जोगिंदर टूटेजा ने एक्स पर लिखा, “‘अल्फा’ की एडवांस बुकिंग अच्छी रही है. और पिछले कुछ महीनों की सारी नकारात्मक बातों के बावजूद, फिल्म की शुरुआत सिर्फ ठीक-ठाक नहीं बल्कि उससे बेहतर होने की उम्मीद है. मैंने पहले भी कहा था कि यह स्पाई यूनिवर्स की वह नई फिल्म हो सकती है जो एक अंडरडॉग की तरह आ रही है, और हर कोई चाहता है कि ऐसा अंडरडॉग सफल हो. बस फिल्म अच्छी निकलनी चाहिए. मुझे इसका ट्रेलर बहुत पसंद आया था. आलिया और शरवरी को इस तरह के सेटअप में एक्शन करते देखना, साथ में बॉबी देओल और अनिल कपूर जैसे कलाकारों का होना, दर्शकों को वीकेंड पर काफी एक्साइट कर सकता है. ”
Ok, so guess what, #Alpha has taken good advance booking and putting all the noise over the months behind, it’s actually set for more than just a decent start. I said it earlier as well, this could well be the fresh #SpyUniverse film which is arriving as an underdog and who… pic.twitter.com/dSgFhBs3Bf
— Joginder Tuteja (@Tutejajoginder) July 2, 2026
यह भी पढ़ें- Alpha: पास या फेल? 7–8 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान, क्या YRF की पठान और वॉर 2 से होगा मुकाबला?
यह भी पढ़ें- आलिया और बॉबी देओल को कितनी फीस मिली? 2 घंटे 20 मिनट 48 सेकंड की ‘अल्फा’ की शूटिंग कहां हुई?
यह भी पढ़ें- समय रैना ने आलिया भट्ट को नहीं बख्शा, ‘जिगरा’ से ‘कान्स’ तक पर किया रोस्ट, एक्ट्रेस ने भी दिए जवाब
