Alpha First Review: आलिया भट्ट की फिल्म का पहला रिव्यू आया सामने, थिएटर जाने से पहले पढ़ें, मिले इतने स्टार्स
Alpha First Review: शिव रवैल की ओर से निर्देशित और आलिया भट्ट, शरवरी स्टारर 'अल्फा' 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में ऋतिक रोशन कैमियो करते दिखेंगे. एक्शन ड्रामा का फर्स्ट रिव्यू सामने आ चुका है.
Alpha First Review: आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर फिल्म ‘अल्फा’ कुछ ही घंटों में सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी. वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की एक्शन ड्रामा में पहली बार दो महिला एजेंट्स को दिखाया जा रहा है. शिव रवैल की ओर से निर्देशित और आदित्य चोपड़ा की ओर से निर्मित मूवी में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी हैं.
Alia Bhatt Alpha First Review: आलिया भट्ट की अल्फा का फर्स्ट रिव्यू आया सामने
फिल्म क्रिटिक्स कुलदीप गढ़वी ने अल्फा को 4 स्टार दिए. इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, फिल्म एक स्टाइलिश और हाई-ऑक्टेन स्पाई थ्रिलर है, जो एक्शन, इमोशन और सस्पेंस का शानदार कॉम्बिनेशन पेश करती है. निर्देशक शिव रवैल ने फिल्म को दो मजबूत महिला किरदारों की कहानी के रूप में पेश किया है, जो एक खतरनाक मिशन पर निकलती हैं. शुरुआत में कहानी किरदारों और उनकी बैकस्टोरी को समय देती है, लेकिन इंटरवल के बाद पूरी रफ्तार पकड़ लेती है. एक्शन, ट्विस्ट और क्लाइमैक्स इसे आखिर तक रोमांचक बनाए रखते हैं.
Alpha Star Cast Performance: अल्फा के स्टारकास्ट की परफॉर्मेंस
परफॉर्मेंस की बात करें तो आलिया भट्ट अल्फा की जान साबित होती हैं. उन्होंने अपने किरदार में एक्शन के साथ इमोशनल डेप्थ भी दिखाई है, जिससे उनका स्क्रीन प्रेजेंस और भी मजबूत बन जाता है. वहीं शरवरी भी हर सीन में शानदार नजर आती हैं और आलिया के साथ उनकी केमिस्ट्री फिल्म की ताकत बनती है. विलेन के रोल में बॉबी देओल अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराते हैं. अनिल कपूर भी मजबूती देते हैं. वहीं ऋतिक रोशन का स्पेशल कैमियो किसी ट्रीट से कम नहीं है.
Alpha Cinematography: कैसी है अल्फा की सिनेमैटोग्राफी
फिल्म की सिनेमैटोग्राफी स्टाइलिश है और कई फ्रेम इंटरनेशनल स्पाई थ्रिलर्स की याद दिलाते हैं. हैंड-टू-हैंड कॉम्बैट, हाई-स्पीड चेज सबसे बड़ी यूएसपी हैं. म्यूजिक कहानी के साथ अच्छी तरह फिट बैठता है. यह फिल्म इमोशन, एक्शन और विजुअल्स का ऐसा पैकेज देती है, जो बड़े पर्दे पर देखने का अनुभव और भी खास बना देता है.
यह भी पढ़ें- एक्शन, हॉरर, कॉमेडी या रोमांस… इस वीकेंड पॉपकॉर्न लेकर सिनेमाघरों में देखें ये फिल्में
