वर्ल्डवाइड चला ‘अल्फा’ का जादू या हुई फुस्स? भारत में तोड़े 25 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड
Alpha Worldwide Collection: आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ ने पहले दिन भारत और ओवरसीज मिलाकर करीब 15.80 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड कमाई की. भारत में फिल्म ने 25 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड तोड़े.
Alpha Worldwide Collection: 3 जुलाई को सिनेमाघरों में एक्शन और स्पाई थ्रिलर से भरपूर फिल्म ‘अल्फा’ रिलीज हुई. आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर यह फिल्म वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की 7वीं कड़ी है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के साथ ही ओपनिंग डे पर भारत में 9 करोड़ रुपये नेट की कमाई की. वहीं भारत का ग्रॉस कलेक्शन करीब 10.80 करोड़ रुपये रहा. दुनियाभर में फिल्म ने कितनी कमाई की, इसके आंकड़े आपको बताते हैं.
Alpha Worldwide Collection Day 1: वर्ल्डवाइड ‘अल्फा’ ने कितने करोड़ का कलेक्शन किया?
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, डायरेक्टर शिव रवैल की फिल्म ‘अल्फा’ ने ओवरसीज मार्केट में 5 करोड़ रुपये की कमाई की. इस तरह ‘अल्फा’ का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन पहले दिन करीब 15.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.
Alpha Box Office Records: भारत में ‘अल्फा’ ने इन 25 फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
‘अल्फा’ ने पहले दिन इस साल (2026) में रिलीज हुई 25 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. आइए आपको उन फिल्मों के नाम और कलेक्शन बताते हैं-
- इक्कीस- 7.28 करोड़ रुपये
- हैप्पी पटेल- 1.25 करोड़ रुपये
- राहु केतु- 1 करोड़ रुपये
- मायासबा- 0.12 करोड़ रुपये
- वध 2- 0.5 करोड़ रुपये
- भाबी जी घर पर हैं- 0.2 करोड़ रुपये
- तू या मैं- 0.6 करोड़ रुपये
- अस्सी- 1 करोड़ रुपये
- दो दीवाने सहर में- 1.25 करोड़ रुपये
- द केरल स्टोरी 2- 0.75 करोड़ रुपये
- गिन्नी वेड्स सनी 2- 0.3 करोड़ रुपये
- एक दिन- 1.15 करोड़ रुपये
- कृष्णावतारम पार्ट 1- 1.57 करोड़ रुपये
- दादी की शादी- 0.6 करोड़
- आखिरी सवाल- 0.4 करोड़ रुपये
- पति पत्नी और वो दो- 4.38 करोड़ रुपये
- चांद मेरा दिल- 3.31 करोड़ रुपये
- द ग्रेट ग्रैंड सुपर हीरो- 0.25 करोड़ रुपये
- पेद्दी (हिंदी)- 3 करोड़ रुपये
- है जवानी तो इश्क होना है -8.65 करोड़ रुपये
- बंदर- 0.5 करोड़ रुपये
- गवर्नर- 1.1 करोड़ रुपये
- मैं वापस आऊंगा -1.15 करोड़ रुपये
- भारत भाग्य विधाता -1 करोड़ रुपये
- हॉन्टेड 3 डी इकोज ऑफ द पास्ट- 2.5 करोड़
यह भी पढ़ें– Alpha: जानिए रांची में कहां और कितने बजे चल रही है फिल्म, ₹200 से ₹600 तक मिल रही टिकट
यह भी पढ़ें- आलिया और बॉबी देओल को कितनी फीस मिली? 2 घंटे 20 मिनट 48 सेकंड की ‘अल्फा’ की शूटिंग कहां हुई?
