बॉक्स ऑफिस पर वीकेंड टेस्ट में ‘अल्फा’ पास हुई या फेल, देखें संडे की कमाई

Alpha Box Office Collection Day 3: आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर अल्फा बॉक्स ऑफिस पर कमाई का सिलसिला जारी रखे हुए है. रविवार यानी वीकेंड में स्पाई एक्शन थ्रिलर ने कितनी कमाई की. आइये जानते हैं.

By Ashish Lata | July 6, 2026 7:44 AM

Alpha Box Office Collection Day 3: यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म अल्फा बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. 3 जुलाई को रिलीज हुई आलिया भट्ट और शरवरी की मूवी को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी. आइए देखते हैं कि रविवार को अल्फा ने कितने करोड़ कमाए.

Alpha Box Office Day 3: वीकेंड पर अल्फा की कितनी हुई कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक अल्फा ने रविवार (5 जुलाई) को 7,439 शोज के साथ 13.25 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 34 करोड़ पहुंच गया, जबकि इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 40.80 रहा. वहीं, ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म ने सपोर्ट हासिल किया. तीसरे दिन 5 करोड़ (ग्रॉस) की कमाई के बाद फिल्म का कुल ओवरसीज कलेक्शन 18 करोड़ हो गया. टोटल वर्ल्डवाइड अल्फा ने 58.80 करोड़ खाते में जोड़ लिए हैं.

Alpha box office day 3

Alpha Better Collections Than Mardaani: मर्दानी के मुकाबले अल्फा ने किया बेहतर कलेक्शन

दूसरी फीमेल लीड फिल्मों की तुलना में, अल्फा अभी भी ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन के मामले में बेहतर प्रदर्शन कर रही है. यश राज फिल्म्स की ‘मर्दानी 3’ ने 4,940 शो से तीसरे दिन 7.25 करोड़ कमाए थे, जिससे इसका टोटल कलेक्शन 17.50 करोड़ हो गया.

Alpha Star Cast: अल्फा में मौजूद हैं ये स्टार्स

शिव रावेल की ओर से निर्देशित फिल्म अल्फा में आलिया भट्ट के अलावा शरवरी, बॉबी देओल और अनिल कपूर भी हैं. ऋतिक रोशन फिल्म वॉर के अपने पॉपुलर रोल कबीर के साथ कैमियो कर रहे हैं. अल्फा वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की लेटेस्ट मूवी है, इसकी शुरुआत एक था टाइगर (2012) से हुई थी और तब से इसमें टाइगर जिंदा है (2017), वॉर (2019), पठान (2023), टाइगर 3 (2023) और वॉर 2 (2025) जैसी फिल्में शामिल हो चुकी हैं.

यह भी पढ़ें- Bobby Deol: जब फ्लॉप फिल्मों के बाद खत्म होता दिखा करियर, ऐसे बने इंडस्ट्री के खूंखार विलेन, जानिए सेकेंड इनिंग्स की कहानी

यह भी पढ़ें- बिहार-झारखंड में आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ हिट या फेल, टिकट सेल्स ने खोली पोल, इन थिएटर्स में लगी है फिल्म