[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Aishwarya Rai: तलाक की खबरों के बीच क्या काम पर लौटीं ऐश्वर्या राय, मेकअप आर्टिस्ट के साथ फोटो हुआ वायरल

Aishwarya Rai: तलाक की खबरों के बीच क्या काम पर लौटीं ऐश्वर्या राय, मेकअप आर्टिस्ट के साथ फोटो हुआ वायरल

0
Aishwarya Rai: तलाक की खबरों के बीच क्या काम पर लौटीं ऐश्वर्या राय, मेकअप आर्टिस्ट के साथ फोटो हुआ वायरल
Aishwarya Rai

Aishwarya Rai: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं. इसी बीच उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह एक मेकअप आर्टिस्ट के साथ नजर आ रही हैं. इस तस्वीर के सामने आने के बाद फैंस ये अटकलें लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस अपने काम पर लौट आई हैं. ऐसे में इस बात में कितनी सच्चाई है, आइए बताते हैं.

मेकअप आर्टिस्ट के साथ फोटो वायरल

ऐश्वर्या राय की नए प्रोजेक्ट के सेट से एक सेल्फी बीते दिन शनिवार को सोशल मीडिया पर सामने आई. इसमें वह मुस्कुराते हुए अपने मेकअप आर्टिस्ट के साथ पोज करते हुए नजर आईं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा , ‘काम पर एक प्यारा दिन’. अब इस तस्वीर के सामने आने के बाद फैंस उनके नए प्रोजेक्ट को लेकर अटकलें लगा रहे हैं. हालांकि, ऐश्वर्या राय की ओर से इसपर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह किसी फिल्म के लिए नहीं, बल्कि किसी विज्ञापन की शूटिंग के लिए है.

फैंस हुए एक्साइटेड

ऐश्वर्या राय की मेकअप आर्टिस्ट के साथ फोटो वायरल होने के बाद फैंस भी अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक फैन ने पोस्ट पर हैरान होते हुए लिखा, ‘क्या ये किसी फिल्म के लिए है?’ तो वहीं दूसरे ने पोस्ट पर लिखा, ‘हे भगवान! मैं खुश हूं, चलो क्वीन आ गई!’ जबकि तीसरे ने कमेंट किया, ‘क्वीन वापस आ गई हैं, ऐश्वर्या राय अपने काम पर वापस आ गई हैं.’

ऐश्वर्या राय का वर्कफ्रंट 

ऐश्वर्या राय आखिरी बार मणिरत्नम की फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन’ में नजर आई थीं, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था.

Also Read: Abhishek Bachchan से तलाक की अफवाहों के बीच ऐश्वर्या राय ने हटा दिया ‘बच्चन’ सरनेम? VIDEO देखकर आप भी जान जाएंगे

Previous article Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानें अगले एक हफ्ते का हाल
Next article दवाओं की गुणवत्ता का सवाल
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel