50 साल के हुए अभिषेक बच्चन, ओटीटी पर देखें उनके करियर की ये 5 बेहतरीन फिल्में

Abhishek Bachchan Birthday Special: अभिषेक बच्चन आज 5 फरवरी को अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर जानिए उनकी 5 बेहतरीन फिल्में, जो उनके अभिनय का दम दिखाती हैं. ‘गुरु’ से ‘पा’ तक, ये फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं.

By Pushpanjali | February 5, 2026 7:08 AM

Abhishek Bachchan Birthday Special: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अभिषेक बच्चन आज 5 फरवरी को अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं. ‘रिफ्यूजी’ से फिल्मी सफर शुरू करने वाले अभिषेक ने अपने करियर में कई ऐसे किरदार निभाए, जो आज भी दर्शकों के दिलों में बसे हुए हैं. कभी गंभीर भूमिका, कभी कॉमेडी और कभी दमदार एक्शन, अभिषेक ने खुद को हर जॉनर में साबित किया है. उनके जन्मदिन के खास मौके पर हम लेकर आए हैं उनकी 5 बेहतरीन फिल्में, जिन्हें आप घर बैठे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं.

गुरु (2007)

50 साल के हुए अभिषेक बच्चन, ओटीटी पर देखें उनके करियर की ये 5 बेहतरीन फिल्में 6

मणिरत्नम के निर्देशन में बनी गुरु अभिषेक बच्चन के करियर की सबसे अहम फिल्मों में गिनी जाती है. एक छोटे गांव से उठकर सफल बिजनेसमैन बनने की कहानी में अभिषेक बच्चन का अभिनय खूब सराहा गया. ऐश्वर्या राय बच्चन, मिथुन चक्रवर्ती और विद्या बालन जैसे कलाकारों की मौजूदगी ने फिल्म को और मजबूत बनाया. यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.

युवा (2004)

50 साल के हुए अभिषेक बच्चन, ओटीटी पर देखें उनके करियर की ये 5 बेहतरीन फिल्में 7

युवा में अभिषेक बच्चन ने लल्लन सिंह जैसा ग्रे शेड वाला किरदार निभाकर सबको चौंका दिया था. राजनीतिक पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में उनका अभिनय आज भी याद किया जाता है. अजय देवगन, करीना कपूर और रानी मुखर्जी भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है.

धूम (2004)

50 साल के हुए अभिषेक बच्चन, ओटीटी पर देखें उनके करियर की ये 5 बेहतरीन फिल्में 8

यशराज फिल्म्स की धूम ने अभिषेक बच्चन को एक अलग पहचान दी. एसीपी जय दीक्षित के रूप में उनका स्टाइल, एक्शन और स्क्रीन प्रेजेंस दर्शकों को खूब पसंद आई. यह फिल्म आज भी एक्शन लवर्स की फेवरेट लिस्ट में शामिल है. इसे प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है.

पा (2009)

50 साल के हुए अभिषेक बच्चन, ओटीटी पर देखें उनके करियर की ये 5 बेहतरीन फिल्में 9

आर. बाल्की की फिल्म पा में अभिषेक ने पिता का किरदार निभाया, जबकि अमिताभ बच्चन उनके बेटे बने. प्रोजेरिया जैसी दुर्लभ बीमारी पर बनी इस फिल्म ने दर्शकों को भावुक कर दिया. यह फिल्म यूट्यूब पर उपलब्ध है.

बंटी और बबली (2005)

50 साल के हुए अभिषेक बच्चन, ओटीटी पर देखें उनके करियर की ये 5 बेहतरीन फिल्में 10

अगर आप हल्की-फुल्की और मजेदार फिल्म देखना चाहते हैं, तो बंटी और बबली बेहतरीन विकल्प है. शाद अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिषेक और रानी मुखर्जी की जोड़ी ने दर्शकों को खूब हंसाया. अभिषेक की कॉमिक टाइमिंग फिल्म की जान है. इसे प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Box Office Clash: बॉर्डर 2 के सामने भी डटी ‘मर्दानी 3’, बॉक्स ऑफिस पर दिलचस्प मुकाबला, जानें अब तक का कलेक्शन