आमिर खान ने बताई तीसरी वेडिंग की पूरी प्लानिंग, कहा- परिवार और करीबी दोस्त होंगे शामिल, फैंस से मांगा आशीर्वाद

Aamir Khan Wedding: आमिर खान 5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी करने जा रहे हैं. यह शादी उनके घर पर बेहद प्राइवेट तरीके से होगी. आमिर ने ये खुलासा खुद किया.

By Divya Keshri | July 3, 2026 8:03 AM

Aamir Khan Wedding: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान 60 साल की उम्र में तीसरी बार शादी करने जा रहे हैं. आमिर 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे. फिल्म ‘प्रीतम और पेड्रो’ की स्क्रीनिंग के दौरान एक्टर ने अपनी शादी की डिटेल्स फैंस को दी. विरल भयानी ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि यह शादी बेहद प्राइवेट और सिंपल तरीके से होगी.

Aamir Khan Wedding Ceremony: घर पर होगी छोटी और प्राइवेट शादी

वीडियो में आमिर खान ने कहा, ‘हां मेरी शादी हो रही है 5 जुलाई को और बहुत ही छोटी शादी है घर पर ही कर रहे हैं. दोनों फैमिली के लोग होंगे. 5 जुलाई हमारे लिए बहुत ही खास दिन है. बस दोनों फैमिली हैं, कुछ खास दोस्त हैं, छोटा सा फंक्शन घर पर ही कर रहे हैं हम लोग. हम सबकी दुआएं चाहेंगे. आप सब लोग आशीर्वाद दें, प्रार्थना करें कि हम खुश रहें और अच्छा सफर रहे हमारा. शादी में करीबी लोग बचपन के दोस्त लोग रहेंगे. बहुत ही छोटा अफेयर है. घर पर ही है.’

Aamir Khan-Gauri Spratt Love Story: कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी?

गौरी स्प्रैट और आमिर खान की पहली मुलाकात बेंगलुरु में आमिर की कजिन नुजहत खान के जरिए हुई थी. धीरे-धीरे दोनों करीब आए और करीब एक साल तक एक-दूसरे को डेट किया. इसके बाद आमिर ने अपने 60वें जन्मदिन से पहले मीडिया के सामने गौरी को अपनी पार्टनर के रूप में इंट्रोड्यूस किया था. तब से दोनों कई मौकों पर साथ दिखाई दिए. रिपोर्ट्स के मुताबिक गौरी स्प्रैट पिछले कुछ समय से आमिर खान के बांद्रा स्थित घर में उनके साथ रह रही हैं.

आमिर खान और गौरी स्प्रैट, फोटो- इंस्टाग्राम

Aamir Khan Previous Marriages: आमिर खान की टूट चुकी हैं दो शादियां

अगर आमिर खान की निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी दोनों पिछली शादियां टूट चुकी हैं. आमिर ने पहली शादी साल 1986 में रीना दत्ता से और दोनों के दो बच्चे आयरा और जुनैद खान है. साल 2002 में दोनों का तलाक हो गया. साल 2005 में आमिर ने किरण राव से दूसरी शादी की और उनका एक बेटा आजाद है. हालांकि ये रिश्ता भी साल 2021 में खत्म हो गया.

यह भी पढ़ें- जब बारिश में चप्पल और शॉर्ट्स पहन कॉलेज पहुंचे आमिर खान, फिर जो हुआ उसने सबको चौंका दिया