[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood आमिर खान की शादी आज, अगर नहीं जानते तो जानिए कौन हैं उनकी होने वाली दुल्हन गौरी स्प्रैट

आमिर खान की शादी आज, अगर नहीं जानते तो जानिए कौन हैं उनकी होने वाली दुल्हन गौरी स्प्रैट

0
आमिर खान की शादी आज, अगर नहीं जानते तो जानिए कौन हैं उनकी होने वाली दुल्हन गौरी स्प्रैट
आमिर खान और गौरी स्प्रैट, फोटो- इंस्टाग्राम

Who is Gauri Spratt: आज 5 जुलाई को आमिर खान की तीसरी शादी है. आमिर आज अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. शादी मुंबई स्थित आमिर खान के घर पर बेहद प्राइवेट तरीके से हो रही है, जिसमें सिर्फ करीबी लोग और परिवार शामिल हैं. अगर आप नहीं जानते कि गौरी स्प्रैट कौन हैं, तो चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं.

Who is Gauri Spratt: कौन हैं गौरी स्प्रैट?

गौरी स्प्रैट का ताल्लुक बेंगलुरु से है, जहां उन्होंने अपनी जिंदगी का बड़ा हिस्सा बिताया. उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने ब्लू माउंटेन्स स्कूल से पढ़ाई की है और इसके बाद 2004 में यूनिवर्सिटी ऑफ द आर्ट्स लंदन से FDA स्टाइलिंग और फोटोग्राफी की पढ़ाई की. वह फिलहाल मुंबई में एक बीब्लंट सैलून को मैनेज करती हैं. गौरी की मां रीता स्प्रैट भी पहले बेंगलुरु में एक सैलून चलाती थी. वह एक 6 साल के बच्चे की मां भी हैं. उनके पहले पति के बारे में ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं है.

Aamir Khan Love Story with Gauri Spratt: कैसे शुरू हुई आमिर और गौरी की लव स्टोरी?

आमिर खान ने गौरी स्प्रैट को पहली बार अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर 2025 में दुनिया से मिलवाया था. उस समय उन्होंने मुंबई में मीडिया से बातचीत के दौरान अपने रिश्ते की पुष्टि की थी. आमिर ने बताया था कि दोनों की मुलाकात करीब 25 साल पहले हुई थी, लेकिन करीब डेढ़ साल पहले फिर से संपर्क में आने के बाद उनका रिश्ता धीरे-धीरे आगे बढ़ा. आमिर ने कहा था, “हम दोनों की मुलाकात अचानक हुई थी, फिर हम संपर्क में रहे और सब कुछ अपने आप धीरे-धीरे आगे बढ़ा.” उन्होंने यह भी कहा था कि गौरी ने उनकी सिर्फ कुछ ही फिल्में देखी हैं, जैसे ‘लगान’ और ‘दंगल.’ वह अभी बॉलीवुड की दुनिया को समझने की कोशिश कर रही हैं.”

Aamir Khan Gauri Spratt Love Story 1
Aamir khan gauri spratt, photo- instagram

Aamir Khan Personal Life: आमिर खान की पर्सनल लाइफ

आमिर खान की यह तीसरी शादी है. इससे पहले उन्होंने रीना दत्ता से 1986 में शादी की थी. उनके दो बच्चे हैं- इरा खान और जुनैद खान. दोनों का तलाक 2002 में हो गया था. इसके बाद 2005 में उन्होंने फिल्ममेकर किरण राव से शादी की थी. साल 2021 में दोनों ने अलग होने की घोषणा की. इस रिश्ते से उनका एक बेटा आजाद है. आमिर आज भी अपनी दोनों पूर्व पत्नियों रीना दत्ता और किरण राव के साथ अच्छे रिश्ते शेयर करते हैं.

Aamir Khan Gauri Spratt Wedding at Mumbai: शादी का पूरा प्लान

आमिर खान ने खुद पुष्टि की है कि शादी बेहद छोटी और निजी रखी गई है. उन्होंने कहा था,“हां, मेरी शादी 5 जुलाई को हो रही है… बहुत ही छोटी सी शादी है. घर पर ही कर रहे हैं.” इस शादी में सिर्फ परिवार और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें- आमिर खान ने बताई तीसरी वेडिंग की पूरी प्लानिंग, कहा- परिवार और करीबी दोस्त होंगे शामिल, फैंस से मांगा आशीर्वाद

यह भी पढ़ें- जब बारिश में चप्पल और शॉर्ट्स पहन कॉलेज पहुंचे आमिर खान, फिर जो हुआ उसने सबको चौंका दिया

Previous article औरंगाबाद कोचाढ़ डकैती मामले में पुलिस की कार्रवाई, डकैत और आभूषण खरीदने वाला दुकानदार गिरफ्तार
Next article School Dropout Mission: पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों को दोबारा स्कूल लाएंगे शिक्षा सेवक, विभाग ने जारी किया नया आदेश
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel