Aamir Khan Wedding First Photo: आमिर खान-गौरी स्प्रैट की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, दोनों एक्स वाइफ और बच्चे भी हुए शामिल
Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की पहली तस्वीर सामने आ गई है. दोनों ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी रजिस्टर कराई. नीचे देखें वेडिंग की पहली फोटो और जानें इस खास दिन से जुड़ी पूरी डिटेल.
Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट से शादी कर ली है. दोनों ने मुंबई के बांद्रा स्थित आमिर खान के घर पर परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में बेहद सादगी से अपनी शादी रजिस्टर कराई. शादी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत हुई. अब इस खास दिन की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है, जिसे देखकर फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं.
यहां देखें शादी की पहली फोटो-
STORY | Aamir Khan marries longtime partner Gauri Spratt in intimate ceremony
— Press Trust of India (@PTI_News) July 5, 2026
Actor Aamir Khan on Sunday married longtime partner Gauri Spratt in an intimate ceremony held at his residence here, which was attended by close family members and friends from the film industry.… https://t.co/9Tl0IFltuE
Aamir Khan Wedding First Photo: शादी की पहली तस्वीर में दिखा खूबसूरत पल
सामने आई पहली तस्वीर में आमिर खान मुस्कुराते हुए शादी के कागजों पर साइन करते नजर आ रहे हैं. वहीं, उनके पास बैठीं गौरी स्प्रैट बेज रंग के ट्रेडिशनल आउटफिट और खूबसूरत जूलरी में बेहद एलिगेंट लग रही हैं. दोनों के चेहरे की मुस्कान बता रही है कि यह पल उनके लिए कितना खास है.
इस तस्वीर की एक और खास बात यह है कि इसमें दोनों परिवार भी साथ नजर आ रहे हैं. गौरी स्प्रैट के पहले विवाह से हुए बेटे और आमिर खान व किरण राव के बेटे आजाद राव खान, दोनों हाथ में अंगूठी का डिब्बा पकड़े दिखाई दे रहे हैं. वहीं, आमिर की मां जीनत हुसैन और उनकी बहनें भी इस खुशी के मौके पर मौजूद रहीं.
सादगी से हुई इस शादी की तस्वीर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस नए जोड़े को खूब बधाइयां दे रहे हैं.
Aamir Khan-Gauri Spratt Love Story: कैसे शुरू हुई थी आमिर और गौरी की लव स्टोरी?
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की पहली मुलाकात करीब 25 साल पहले हुई थी. हालांकि, दोनों की लव स्टोरी साल 2024 में शुरू हुई, जब वे दोबारा एक-दूसरे से मिले. कुछ समय तक दोनों लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहे.
मार्च 2025 में अपने 60वें जन्मदिन पर आमिर खान ने पहली बार गौरी को मीडिया के सामने अपनी पार्टनर के रूप में मिलवाया था. बाद में गौरी मुंबई आ गईं और आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ काम करने लगीं. करीब एक साल साथ रहने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया.
Aamir Khan Third Marriage: आमिर खान की तीसरी शादी
गौरी स्प्रैट से पहले आमिर खान की दो शादियां हो चुकी हैं. उनकी पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद खान और इरा खान हैं. इसके बाद उन्होंने फिल्ममेकर किरण राव से शादी की. दोनों के बेटे आजाद राव खान हैं. साल 2021 में अलग होने के बाद भी आमिर और किरण अपने बेटे की साथ मिलकर परवरिश कर रहे हैं.
अब आमिर ने गौरी स्प्रैट के साथ अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की है.
यह भी पढ़ें- आमिर खान की तीसरी शादी से पहले चर्चा में आया किरण राव वाला बयान, कहा था- क्या तलाक हो जाए तो आप दुश्मन बन जाते हैं?
यह भी पढ़ें- आमिर खान ने बताई तीसरी वेडिंग की पूरी प्लानिंग, कहा- परिवार और करीबी दोस्त होंगे शामिल, फैंस से मांगा आशीर्वाद
