[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bhojpuri Shilpi Raj New Song: रिलीज के साथ ही इंटरनेट पर छाया शिल्पी राज का नया गाना ‘चुम्मा’, क्या आपने वीडियो देखा?

Shilpi Raj New Song: रिलीज के साथ ही इंटरनेट पर छाया शिल्पी राज का नया गाना ‘चुम्मा’, क्या आपने वीडियो देखा?

0
Shilpi Raj New Song: रिलीज के साथ ही इंटरनेट पर छाया शिल्पी राज का नया गाना ‘चुम्मा’, क्या आपने वीडियो देखा?
शिल्पी राज चुम्मा गाना, फोटो- यूट्यूब

Shilpi Raj New Song Chumma: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज का नया गाना ‘चुम्मा’ आज इंटरनेट पर रिलीज हो चुका है. रिलीज होते ही यह गाना यूट्यूब और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस गाने को शिल्पी राज के साथ-साथ सिंगर प्रदीप प्रभाष ने भी अपनी दमदार आवाज दी है. दोनों की जुगलबंदी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है.

यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो-

क्या है गाने की मजेदार कहानी?

गाने के वीडियो में एक्ट्रेस नेंसी यादव मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं, जो वीडियो की शुरुआत में अपने पति से काफी नाराज और उदास दिखाई देती हैं. नेंसी को इस तरह मायूस देखकर उनके ऑन-स्क्रीन पति उनसे प्यार से सवाल करते हैं कि आखिर उनकी उदासी की वजह क्या है?

इसके बाद नेंसी की शिकायत और गाने का मुख्य ट्विस्ट सामने आता है. वह नखरे दिखाते हुए कहती हैं कि रात में रोमांस से तंग आकर उनके पति ने उनकी ‘नथिया’ (नाक की लौंग/नथ) तोड़ दी है. इसी प्यारी नोकझोंक और रूठने-मनाने के इर्द-गिर्द इस पूरे गाने का वीडियो चलता है. वीडियो में जहां नेंसी यादव बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस लग रही हैं, वहीं उनके पति भी उन्हें मनाते हुए काफी क्यूट नजर आ रहे हैं. दोनों के बीच की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री कमाल की है, जो दर्शकों को बांधे रखती है.

फैंस को पसंद आ रहा है म्यूजिक

गाने का म्यूजिक ऐसा है जो आपको झूमने पर मजबूर कर देगा. यूट्यूब के कमेंट सेक्शन में फैंस इस जोड़ी पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं. लोग कमेंट्स में ‘हार्ट इमोजी’ और ‘नाइस लिखकर गाने की तारीफ कर रहे हैं.

‘चुम्मा’ गाने की पूरी टीम

  • सिंगर: प्रदीप प्रभाष और शिल्पी राज
  • म्यूजिक: अभिषेक तिवारी
  • लेखक (Writer): एमपी यादव
  • फीचरिंग: नेंसी यादव
  • वीडियो डायरेक्टर: शिवम यादव

अगर आप भी भोजपुरी गानों के शौकीन हैं, तो शिल्पी राज और प्रदीप प्रभाष का यह नया धमाकेदार गाना आपके प्लेलिस्ट में शामिल होने के लिए बिल्कुल तैयार है.

यह भी पढ़ें: Akshara Singh ने छुए Ravi Kishan के पैर, इमोशनल पोस्ट में बताया सफलता के पीछे किसका है सबसे बड़ा हाथ

Previous article आरा में समाहरणालय बना बाइक चोरों का ‘सेफ जोन’, एक हफ्ते में उड़ी 6 मोटरसाइकिलें, कर्मियों में आक्रोश
Next article कौआकोल में सर्पदंश से 17 वर्षीय किशोरी की मौत, खेत में मूंग तोड़ने के दौरान सांप ने काटा
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel