[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bhojpuri पवन सिंह के वायरल नशे वाले वीडियो पर प्रियंका राय का बड़ा बयान, बोलीं- मर्द के लिए दारू बनी है

पवन सिंह के वायरल नशे वाले वीडियो पर प्रियंका राय का बड़ा बयान, बोलीं- मर्द के लिए दारू बनी है

0
पवन सिंह के वायरल नशे वाले वीडियो पर प्रियंका राय का बड़ा बयान, बोलीं- मर्द के लिए दारू बनी है
Bhojpuri Actress Priyanka Rai On Pawan Singh Viral Video

Pawan Singh Viral Video: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह हाल ही में चर्चा में रहे हैं. उनकी 40वीं सालगिरह की पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह नशे में नजर आए. वीडियो में पवन सिंह के झूमते और धुत अंदाज ने फैंस और मीडिया का ध्यान खींचा. वीडियो में साफ देखा गया कि पवन सिंह इतना नशे में थे कि अपनी आंखें खोलने में भी मुश्किल हो रही थी. वीडियो तेजी से वायरल हुआ और लोगों ने उनके व्यवहार पर सवाल उठाए. कुछ ने इसे आलोचना की नजर से देखा, तो कुछ ने इसे मनोरंजन के रूप में लिया. अब भोजपुरी अभिनेत्री प्रियंका राय ने इस मामले में पवन सिंह को सपोर्ट करते हुए अपना बयान दिया है.

प्रियंका राय का खुला समर्थन

भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियंका राय ने पवन सिंह का खुले तौर पर समर्थन किया. उन्होंने इंटरव्यू में कहा,
“मर्द के लिए दारू बनी है. मेहरारू (औरतों) के लिए थोड़े ना बनी है. मर्द हैं तो क्यों नहीं पीएंगे? इंसान पी रहा है तो बन रहा है.”

तीसरी शादी की चर्चाएं

पवन सिंह की तीसरी शादी को लेकर भी मीडिया में चर्चा रहीय उनकी बर्थडे पार्टी में मांग में सिंदूर भरी एक महिला दिखाई दी, जिससे अफवाहें शुरू हो गईं. हालांकि, पवन सिंह के चाचा धर्मेंद्र सिंह ने इन चर्चाओं को पूरी तरह से खारिज किया और कहा कि ये सब अफवाह है.

पिछली शादी और तलाक की कहानी

पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम सिंह का निधन हो चुका है. दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के साथ उनका तलाक का केस चल रहा है. बावजूद इसके, पवन सिंह का करियर लगातार आगे बढ़ रहा है और उनके फैंस उन्हें हमेशा प्यार और समर्थन देते रहे हैं.

भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह का प्रभाव

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में पवन सिंह की छवि काफी मजबूत है. उनके निजी और पेशेवर जीवन की चर्चाएं समय-समय पर मीडिया में बनी रहती हैं. प्रियंका राय का समर्थन यह दिखाता है कि उनके करीबी सहयोगी भी स्टार की इमेज और उनके चुनावों का सम्मान करते हैं.

यह भी पढ़ें: पवन सिंह की तीसरी शादी की अफवाहों पर परिवार ने तोड़ी चुप्पी, चाचा धर्मेंद्र सिंह बोले– ‘सब झूठ है’

Previous article Oppo Reno 15 बनाम OnePlus 15: कौन है बेहतर स्मार्टफोन?
Next article 18 की उम्र में शादी, 17 साल बाद बनीं अफसर, कहानी ऐसी जो भावुक कर देगी
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel