[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bhojpuri Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: खेसारी लाल का नया होली गीत ‘फुरु फुरु करे अंगवा’ हुआ रिलीज, ट्रेंडिंग स्टार संग होली के रंग में डूबी दिखी एक्ट्रेस वानू डी

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: खेसारी लाल का नया होली गीत ‘फुरु फुरु करे अंगवा’ हुआ रिलीज, ट्रेंडिंग स्टार संग होली के रंग में डूबी दिखी एक्ट्रेस वानू डी

0
Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: खेसारी लाल का नया होली गीत ‘फुरु फुरु करे अंगवा’ हुआ रिलीज, ट्रेंडिंग स्टार संग होली के रंग में डूबी दिखी एक्ट्रेस वानू डी
खेसारी लाल यादव का गाना ‘फुरु फुरु करे अंगवा’, फोटो- इंस्टाग्राम

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song Furu Furu Kare Angwa: जब भी खेसारी लाल यादव का कोई नया गाना आता है तो फैंस के बीच अलग ही उत्साह देखने को मिलता है. खेसारी के लेटेस्ट होली सॉन्ग ‘फुरु फुरु करे अंगवा’ में होली का रंगीन माहौल दिखाया गया है. गाने में म्यूजिक से लेकर वीडियो तक सब कुछ बेहद मनोरंजक है. शिल्पी राज की आवाज ने इस गाने को और भी खास बना दिया है. इस गाने का वीडियो अपर्णा फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. खबर लिखे जाने तक इस गाने को 31 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है.

गाने का वीडियो

https://www.youtube.com/watch?v=detkE8uvGa0

भाभी संग होली की मस्ती में डूबे खेसारी

वीडियो की चारों तरफ होली का सेटअप दिखाया गया है, जहां लोग रंग-गुलाल और पिचकारी से होली खेलते नजर आते हैं. वीडियो में एक्ट्रेस वानू डी पीले रंग के लहंगे में दिखाई देती हैं, जिसमें उनका लुक काफी ग्लैमरस लग रहा है. उनके इस अंदाज की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं. वहीं खेसारी लाल यादव रेड कलर के जैकेट में काफी स्टाइलिश नजर आ रहे हैं. दोनों के बीच होली की मस्ती, ठुमके और हल्की-फुल्की नोकझोंक वाले सीन वीडियो को और एंटरटेनिंग बना रहे. वानू डी के एक्सप्रेशंस और खेसारी का देसी स्वैग दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. गाने में खेसारी अपनी ऑनस्क्रीन भाभी को छेड़ते हुए नजर आते हैं, तो वहीं वानू डी भी मजाकिया अंदाज में रंग लगाने की बात करती दिखती हैं.

गाने की पूरी टीम

  • सॉन्ग: फुरु-फुरु करे अंगवा
  • सिंगर: खेसारी लाल यादव, शिल्पी राज
  • लिरिक्स: अखिलेश कश्यप
  • म्यूजिक: अनुराग राजा
  • कम्पोजर: आदर्श सिंह
  • डायरेक्टर: पवन पाल
  • डिजिटल: हैप्पी सिंह
  • कंपनी: अपर्णा फिल्म्स

फैंस बोले- लव यू खेसारी भैया

एक यूजर ने लिखा, यह होली के गाना खेसारी लाल यादव का गाना बहुत बढ़िया गाना है अखिलेश कश्यप. एक यूजर ने लिखा, खेसारी लाल यादव को कौन कौन ट्रेंडिंग स्टार मानता है. एक यूजर ने लिखा, मंदिर में पुजारी और भोजपुरी में खेसारी के रहना जरूरी बा. एक यूजर ने लिखा, पुराना खेसारी आ गया. एक यूजर ने लिखा, जब इंडस्ट्री में छान मारा तो खेसारी भैया सबसे आगे हैं ,लव यू खेसारी भैया. एक यूजर ने लिखा, गाना बहुत अच्छा मजा आ गया 100 मिलियन तय बा इस होली में.

Image 2
Khesari lal yadav new bhojpuri song: खेसारी लाल का नया होली गीत 'फुरु फुरु करे अंगवा' हुआ रिलीज, ट्रेंडिंग स्टार संग होली के रंग में डूबी दिखी एक्ट्रेस वानू डी 5
Image 2
Khesari lal yadav new bhojpuri song: खेसारी लाल का नया होली गीत 'फुरु फुरु करे अंगवा' हुआ रिलीज, ट्रेंडिंग स्टार संग होली के रंग में डूबी दिखी एक्ट्रेस वानू डी 6
Image 3
Khesari lal yadav new bhojpuri song: खेसारी लाल का नया होली गीत 'फुरु फुरु करे अंगवा' हुआ रिलीज, ट्रेंडिंग स्टार संग होली के रंग में डूबी दिखी एक्ट्रेस वानू डी 7

यह भी पढ़ें- Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song: अरविंद अकेला कल्लू का लेटेस्ट ट्रैक ‘नया भतार चाहते हैं’ रिलीज, आस्था सिंह का कातिलाना लुक वायरल

Previous article Budget 2026 में सरकार का बड़ा फैसला, मोबाइल बैटरी और EV के पार्ट्स पर ड्यूटी छूट जारी
Next article Budget 2026: टूरिज्म हब बनेगा भारत; मेडिकल, नॉलेज और स्टेट टूरिज्म बढ़ाने के लिए क्या-क्या करेगी सरकार
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel