[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bhojpuri Bhojpuri Teej Hit Song: हरतालिका तीज पर छाया निशा उपाध्याय का सुपरहिट भक्ति गीत ‘तीज व्रत भूखल बानी’, सुहागिनों की बनी पसंद

Bhojpuri Teej Hit Song: हरतालिका तीज पर छाया निशा उपाध्याय का सुपरहिट भक्ति गीत ‘तीज व्रत भूखल बानी’, सुहागिनों की बनी पसंद

0
Bhojpuri Teej Hit Song: हरतालिका तीज पर छाया निशा उपाध्याय का सुपरहिट भक्ति गीत ‘तीज व्रत भूखल बानी’, सुहागिनों की बनी पसंद
हरतालिका तीज स्पेशल भोजपुरी गाना. Image Source: Instagram

Bhojpuri Teej Hit Song: 26 अगस्त 2025 को हरतालिका तीज का पर्व पूरे देश में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा, मेहंदी और सजावट के साथ इस खास दिन की तैयारी में लगी हुई हैं. तीज व्रत को सबसे कठिन उपवासों में से एक माना जाता है क्योंकि इसमें न तो भोजन और न ही पानी ग्रहण किया जाता है, यहां तक कि व्रती महिलाएं पूरी रात जागरण भी करती हैं. विवाहित महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना करती हैं, जबकि अविवाहित कन्याएं मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए यह व्रत रखती हैं.

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में भी तीज के अवसर पर कई गाने रिलीज छाए हुए हैं, जो महिलाओं के बीच खूब पसंद किए जाते हैं. इन्हीं में से एक निशा उपाध्याय का सुपरहिट भक्ति गीत ‘तीज व्रत भूखल बानी’ है. आइए इस गाने के बारे में आपको डिटेल में बताते हैं.

सोशल मीडिया पर छाया गाना

यह गाना तीज के मौके पर महिलाओं की पसंदीदा प्लेलिस्ट का हिस्सा बन चुका है. ‘तीज व्रत भूखल बानी’ को निशा उपाध्याय ने गाया है और वे खुद इस गाने में नजर भी आती हैं. गाने के बोल महेश परदेशी ने लिखे हैं, संगीत कैलाश ने का है और पारस मिधा ने इसे कंपोज किया है.

व्यूज और लोकप्रियता

यह गीत 28 अगस्त 2019 को यूट्यूब चैनल Wave Music पर अपलोड किया गया था. अब तक इसे 4.5 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. Wave Music के 66.8 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं, जिसके कारण यहां रिलीज होने वाले गाने तेजी से लाखों-करोड़ों दर्शकों तक पहुंचते हैं.

इस गाने में निशा उपाध्याय ने तीज व्रत रखने वाली महिलाओं की भावनाओं, उनकी भक्ति और पति के प्रति समर्पण को दिल छू लेने वाली आवाज दी है. यही वजह है कि यह गाना हर साल तीज पर खासतौर से सुना जाता है.

यह भी पढ़ें:  Bhojpuri Song: आम्रपाली दुबे का भावुक गीत तीज से पहले हुआ वायरल, भोले बाबा से पति निरहुआ के लंबी उम्र की कामना करती दिखीं एक्ट्रेस

यह भी पढ़ें: Bhojpuri Song: अक्षरा सिंह का तीज स्पेशल ‘तीज के व्रत ह पावन’ रिलीज, सोलह शृंगार कर सुहागिन बनीं एक्ट्रेस

Previous article सचिन तेंदुलकर चाहते हैं क्रिकेट के इस नियम में बदलाव, कहा- खिलाड़ी खुश नहीं होते जब…
Next article SBI Clerk Recruitment 2025: छूट न जाए स्टेट बैंक में क्लर्क बनने का मौका, 6579 पदों के लिए जल्द करें आवेदन
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel