[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Job - Openings SBI Clerk Recruitment 2025: छूट न जाए स्टेट बैंक में क्लर्क बनने का मौका, 6579 पदों के लिए जल्द करें आवेदन

SBI Clerk Recruitment 2025: छूट न जाए स्टेट बैंक में क्लर्क बनने का मौका, 6579 पदों के लिए जल्द करें आवेदन

0
SBI Clerk Recruitment 2025: छूट न जाए स्टेट बैंक में क्लर्क बनने का मौका, 6579 पदों के लिए जल्द करें आवेदन
SBI Clerk Recruitment 2025 Application

SBI Clerk Recruitment 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने क्लर्क पदों पर बड़ी भर्ती निकाली है. इस भर्ती के तहत कुल 6579 पदों को भरा जाएगा. बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है. यदि आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, तो जल्द ही आवेदन कर लें क्योंकि आवेदन प्रक्रिया बंद होने वाली है. इसके लिए उम्मीदवारों को SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा.

SBI Clerk Recruitment 2025 ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं.
  • वेबसाइट के होमपेज पर Careers सेक्शन पर क्लिक करें.
  • अब “SBI Clerk Recruitment 2025 Apply Online” लिंक पर जाएं.
  • नए यूजर को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा और लॉगिन आईडी व पासवर्ड बनाना होगा.
  • लॉगिन के बाद आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारी भरें.
  • आवश्यक दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
  • सबमिट करने से पहले फॉर्म को ध्यान से चेक करें और फिर सबमिट करें.

SBI Clerk Recruitment 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.

SBI Clerk Salary: कितनी होगी सैलरी?

SBI Clerk भर्ती 2025 में कुल 6579 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इसमें देशभर के विभिन्न राज्यों और शाखाओं में क्लर्क पद पर चयन किया जाएगा. चयनित उम्मीदवारों को बैंकिंग सेक्टर के अंतर्गत बेहतर वेतनमान और सुविधाएं मिलेंगी. क्लर्क पद पर बेसिक पे लगभग 26,730 रुपये से शुरू होता है और इसके साथ महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), और अन्य अलाउंस भी जोड़े जाते हैं. इस प्रकार उम्मीदवारों को 46,000 रुपये का सैलरी पैकेज प्राप्त होगा.

कौन कर सकता है आवेदन?

SBI Clerk पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है. अंतिम वर्ष के विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन तक उनका रिजल्ट आ जाना चाहिए. इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है.

यह भी पढ़ें: SBI Clerk Language Test 2025: बिहार में उर्दू तो झारखंड में संथाली, जानें कैसे होता है एसबीआई क्लर्क में लैंग्वेज टेस्ट

Previous article Bhojpuri Teej Hit Song: हरतालिका तीज पर छाया निशा उपाध्याय का सुपरहिट भक्ति गीत ‘तीज व्रत भूखल बानी’, सुहागिनों की बनी पसंद
Next article Voter Adhikar Yatra: प्रियंका गांधी और एमके स्टालिन आज पहली बार आयेंगे दरभंगा, सुपौल से पहुंचेंगे राहुल और तेजस्वी यादव
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel