[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bhojpuri अंकुश राजा-शिल्पी राज की जोड़ी फिर हिट, गाना ‘कमरिया लिखवाली’ हुआ ट्रेंड

अंकुश राजा-शिल्पी राज की जोड़ी फिर हिट, गाना ‘कमरिया लिखवाली’ हुआ ट्रेंड

0
अंकुश राजा-शिल्पी राज की जोड़ी फिर हिट, गाना ‘कमरिया लिखवाली’ हुआ ट्रेंड
अंकुश राजा का गाना 'कमरिया लिखवाली', फोटो- यूट्यूब

Ankush Raja Bhojpuri Song Kamariya Likhwali: भोजपुरी इंडस्ट्री के पॉपुलर सिंगर अंकुश राजा का नया गाना ‘कमरिया लिखवाली’ इन दिनों यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है. के वाई स्टूडियो के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ यह गाना दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है. गाना एक हफ्ते पहले यानी 20 अप्रैल 2026 को रिलीज हुआ था. गाने ने महज कुछ ही दिनों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 लाख से ज्यादा व्यूज़ हासिल कर लिए हैं. खबर लिखे जाने तक इस गाने पर 1,077,869 से अधिक व्यूज आ चुके हैं.

गाने ने यूट्यूब पर किया 1 मिलियन का आंकड़ा पार

‘कमरिया लिखवाली’ सॉन्ग में अंकुश राजा के साथ पल्लवी पांडे नजर आ रही हैं. गाने को अंकुश के साथ भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय गायिका शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है. गाने के बोल यादव राज ने लिखे हैं, जबकि इसका म्यूजिक विक्की वोक्स ने तैयार किया है. वीडियो का निर्देशन टीम वाई आर ने किया है. गाने की सफलता को देखते हुए अंकुश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका एक क्लिप भी शेयर किया है. उन्होंने अपने फैंस का धन्यवाद करते हुए कैप्शन में लिखा, यूट्यूब पर 1 मिलियन का आंकड़ा पार किया और म्यूजिक चार्ट पर 21वें स्थान पर ट्रेंडिग कर रहा हूं. आप सभी के प्यार और सहयोग के लिए धन्यवाद. आप सभी से बहुत प्यार करता हूं.

नहीं देखा वीडियो, तो यहां देखें-

टीम के लोग

निदेशक: विवेक कुमार साजन
कोरियोग्राफर: गोलू रोबोट
कैमरा: ब्रिजेश यादव, नवीन जी
एडिटर: अंगद पाल
डीआई: रोहित सिंह
निर्माता: एम यादव
विशेष धन्यवाद : पंकज राय भैया (सीए)
प्रोडक्शन : सोनू राजभर
एक्सक्लूसिव डिजिटल पार्टनर: ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन प्राइवेट लिमिटेड
कंपनी/लेबल: केवाई स्टूडियो

Previous article भाजपा उम्मीदवार से मिल रहे आयोग के पर्यवेक्षक, शिकायत लेकर तृणमूल कांग्रेस पहुंची कलकत्ता हाईकोर्ट
Next article Hansraj College में एक हफ्ते में 30 से ज्यादा छात्र सस्पेंड, जानें क्या है मामला
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel