[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Hansraj College में एक हफ्ते में 30 से ज्यादा छात्र सस्पेंड, जानें क्या है मामला

Hansraj College में एक हफ्ते में 30 से ज्यादा छात्र सस्पेंड, जानें क्या है मामला

0
Hansraj College में एक हफ्ते में 30 से ज्यादा छात्र सस्पेंड, जानें क्या है मामला
हंसराज कॉलेज

Hansraj College: दिल्ली विश्वविद्यालय के Hansraj College में बीते एक हफ्ते के दौरान 30 से अधिक छात्रों को सस्पेंड कर दिया गया है. यह कार्रवाई कॉलेज प्रशासन द्वारा हिंसा, अनुशासनहीनता और संस्थान की छवि को नुकसान पहुंचाने के आरोपों के कारण की गई है.

हिंसा के खिलाफ कॉलेज की कार्रवाई

यह कार्रवाई 20 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच जारी किए गए कई नोटिसों के जरिए की गई, जिनमें कैंपस में हुई अलग-अलग घटनाओं का जिक्र है. मुख्य कारण 8 और 9 अप्रैल को आयोजित कॉलेज के वार्षिक फेस्ट के दौरान हुआ विवाद और अव्यवस्था रही, जहां झड़प और हंगामे की घटनाएं सामने आईं. इसके अलावा 15 अप्रैल को हुई एक अन्य हिंसक घटना को लेकर भी नोटिस जारी किया गया.


जांच पूरी होने तक सभी निलंबित

X पर एक ताजा पोस्ट के अनुसार, Hansraj College Students’ Union 2025- 26 के सभी चार पदाधिकारियों को सस्पेंड करने की पुष्टि की गई है. Ordinance XV-B के तहत अध्यक्ष अभिजीत सिंह, उपाध्यक्ष उपलक्ष तोमर, सचिव आस्था चावला और संयुक्त सचिव दिवनीत कौर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. यह कार्रवाई जांच होने तक पूरी तरह लागू होगी.

परीक्षा दे सकेंगे सस्पेंडेड स्टूडेंट्स

आदेश के अनुसार, यह सस्पेंशन अस्थायी (इंटरिम) है. इस दौरान छात्रों को कैंपस में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी, हालांकि वे निर्धारित दिनों में परीक्षा, इंटरनल असेसमेंट और प्रैक्टिकल में शामिल हो सकेंगे.

इससे पहले जारी नोटिसों में कई अन्य छात्रों के नाम भी सामने आए थे, जिन पर फेस्ट के दौरान मारपीट, कैंपस में अव्यवस्था फैलाने और शैक्षणिक माहौल को प्रभावित करने के आरोप लगे हैं. कुछ छात्रों पर सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट करने का भी आरोप है. संस्थान का मानना है कि इस तरह की एक्टिविटी से कॉलेज की छवि को नुकसान पहुंचेगा.

छात्र संगठनों ने जताई नाराजगी

इस बड़ी कार्रवाई के बाद छात्रों के एक वर्ग में नाराजगी देखने को मिल रही है. छात्र संघ के सदस्यों का आरोप है कि यह कार्रवाई सेलेक्टिव है और सिर्फ उन स्टूडेंट्स को ज्यादा निशाना बनाया गया है, जो कैंपस के मुद्दों पर आवाज उठा रहे थे.

DUSU अध्यक्ष ने कार्रवाई को एकतरफा बताया

इस पूरे मामले पर DUSU अध्यक्ष आर्यन मान ने नाराजगी जताते हुए अपने X पर लिखा, संस्थान अपने प्रशासनिक शक्ति का दुरुपयोग कर रहा है. ऐसे रिप्रेंजेटिटव की आवाज दबाई जा रही है जो स्टूडेंट्स के हक के लिए लड़ते हैं. DUSU अध्यक्ष ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की है.

यह भी पढ़ें- DU North Campus के 6 गर्ल्स कॉलेज, एक से पढ़ीं Mallika Sherawat

Previous article अंकुश राजा-शिल्पी राज की जोड़ी फिर हिट, गाना ‘कमरिया लिखवाली’ हुआ ट्रेंड
Next article गोपालगंज में सड़क किनारे खेल रहे मासूम को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, मौत
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel