Bhojpuri Song: भोजपुरी गाना ‘जनवा मारे गोदनवा’ ने लूटी महफिल, ज्योति यादव के देसी अंदाज पर फिदा हुए फैंस

भोजपुरी सिंगर मोहन राठौर का नया गाना "जनवा मारे गोदनवा" रिलीज हो गया है. वीडियो में और ज्योति यादव की शानदार अदाएं लोगों को दीवाना बना रही है.

By Ashish Lata | May 19, 2026 12:33 PM

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर नया धमाका देखने को मिल रहा है. सिंगर मोहन राठौर का नया गाना “जनवा मारे गोदनवा” रिलीज हो गया है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में और ज्योति यादव की शानदार अदाएं लोगों को दीवाना बना रही है.

जनवा मारे गोदनवा सॉन्ग रिलीज

“जनवा मारे गोदनवा” को देसी भोजपुरी अंदाज में तैयार किया गया है, जिसमें रोमांस, डांस और देसी मस्ती का जबरदस्त तड़का देखने को मिल रहा है. इसके बोल देवआनंद राजभर ने लिखे हैं. वहीं दिलीप प्रजापति का संगीत गाने को और भी आकर्षक बनाता है. इसमें हीरोइन ने गोदना करवाया और वो अपना दर्द बता रही हैं कि इससे कितना दर्द होता है. सरगम्बाबू ऑफिशियल नाम के यूजर ने लिखा, ”लव यू बड़े भैया मोहन जी ऐसे सुर को बार बार सलाम.” कृष्णा प्रमी म्यूजिक ने लिखा, ”बहुत अच्छा सॉन्ग है.” देवेंद्रराजभर ने लिखा, ”कौन कौन मानता है कि मोहन भैय्या जब जब गाते हैं दिल छू लेते हैं.”

Bhojpuri song: भोजपुरी गाना ‘जनवा मारे गोदनवा’ ने लूटी महफिल, ज्योति यादव के देसी अंदाज पर फिदा हुए फैंस 3

गाने के पीछे इन लोगों ने की है मेहनत

वीडियो में ज्योति यादव की स्क्रीन प्रेजेंस काफी दमदार दिखाई दे रही है. उनकी और मोहन राठौर की केमिस्ट्री गाने को और खास बनाती है. वीडियो का निर्देशन और कोरियोग्राफी लक्की विश्वकर्मा ने किया है, जिन्होंने गाने को शानदार विजुअल ट्रीट देने की कोशिश की है. कैमरा वर्क दिलीप चौरसिया ने संभाला है, जबकि एडिटिंग का काम रविश ने किया है. इस गाने को Krishna Amrit Films Pvt Ltd के बैनर तले तैयार किया गया है. वहीं मोहन राठौड़ एंटरटेनमेंट ने रिलीज किया है.

यह भी पढ़ें- Sreeleela Dating: क्या तिलक वर्मा को डेट कर रही हैं श्रीलीला? साउथ एक्ट्रेस की मां ने खोल दी पोल