[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Asha Bhosle Last Wish: इस हालत में दुनिया छोड़ना चाहती थीं आशा भोसले, जानकर पसीज जाएगा दिल

Asha Bhosle Last Wish: इस हालत में दुनिया छोड़ना चाहती थीं आशा भोसले, जानकर पसीज जाएगा दिल

0
Asha Bhosle Last Wish: इस हालत में दुनिया छोड़ना चाहती थीं आशा भोसले, जानकर पसीज जाएगा दिल
आशा भोसले की आखिरी इच्छा, फोटो- इंस्टाग्राम

Asha Bhosle Last Wish: भारतीय संगीत की दिग्गज गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं. 92 साल की उम्र में 12 अप्रैल को मुंबई में उनका निधन हो गया. बताया जा रहा है कि थकावट और सीने में इन्फेक्शन के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी हालत और बिगड़ गई और कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया. इसके बाद उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके जाने से पूरे देश और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है और फैंस उन्हें याद कर रहे हैं.

इस समय हर कोई उनके जीवन से जुड़ी खास बातों को जानना चाहता है. ऐसे में आइए आपको बताते हैं उनकी आखिरी इच्छा के बारे में, जिसे उन्होंने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में खुद शेयर किया था.

क्या थी उनकी आखिरी इच्छा?

एक्ट्रेस अमृता राव और आरजे अनमोल के होस्ट किए गए पॉडकास्ट कपल ऑफ थिंग्स में आशा भोसले ने अपनी आखिरी इच्छा के बारे में बात करते हुए कहा था, “मेरी खुद की इच्छा ऐसी है कि गाते-गाते ही मैं चली जाऊं. यही मेरी इच्छा है. अभी मुझे सीखने का कुछ नहीं है. गाना मेरी लाइफ है. बचपन से गाया है. 3 साल से क्लासिकल, बाबा का सिखाया. पूरी लाइफ उसमें चली गई है.”

उन्होंने आगे कहा था, “फिल्म लाइन में 82 साल हो गए हैं. अभी जाके ये इच्छा है कि गाते-गाते मेरा दम निकले. मुझे सबसे ज्यादा खुशी होगी कि मैं गाती जाऊं.”

अंतिम संस्कार की जानकारी

महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री आशीष शेलर ने ANI को बताया कि आशा भोसले का अंतिम संस्कार सोमवार, 13 अप्रैल को शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में किया जाएगा. उनका पार्थिव शरीर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक उनके लोअर परेल वाले घर पर रखा जाएगा, ताकि परिवार और करीबी लोग उन्हें आखिरी बार देख सकें और श्रद्धांजलि दे सकें.

यह भी पढ़ें: सिर्फ सिंगर ही नहीं, एक्ट्रेस भी थीं Asha Bhosle, जानें उनकी फिल्म की कहानी और कहां देखें

Previous article पूर्णिया में नौ मई को लगेगी दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत
Next article कोढ़ा सड़क हादसा : घायलों के आंखें बयां कर रही हादसे की दर्दनाक कहानी
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel