[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Dont Be Shy: ‘इस कहानी में सब कुछ है- रोमांस, हार्टब्रेक और गाने’, आलिया भट्ट की नई फिल्म अनाउंस

Dont Be Shy: ‘इस कहानी में सब कुछ है- रोमांस, हार्टब्रेक और गाने’, आलिया भट्ट की नई फिल्म अनाउंस

0
Dont Be Shy: ‘इस कहानी में सब कुछ है- रोमांस, हार्टब्रेक और गाने’, आलिया भट्ट की नई फिल्म अनाउंस
Dont Be Shy Announcement Alia Bhatt Shaheen Bhatt

Dont Be Shy: आलिया भट्ट अब सिर्फ एक सफल अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि एक सक्सेसफुल प्रोड्युसर के तौर पर भी अपनी पहचान बना रही हैं. ‘डार्लिंग्स’ और ‘जिगरा’ के बाद अब आलिया अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ Prime Video की नई फिल्म ‘Don’t Be Shy’ लेकर आ रही हैं. यह फिल्म उन कहानियों में से है, जो बड़ी-बड़ी बातों के बजाय जिंदगी के आम लेकिन सच्चे पलों को दिखाती है.

कैसे चुनी गई फिल्म की कहानी

Prime Video ने हाल ही में एक वीडियो के जरिए फिल्म का ऐलान किया. इसमें आलिया और शाहीन बताते हुए नजर आती हैं कि वे लगातार कई एक्शन फिल्मों की स्क्रिप्ट पढ़ रही थीं, लेकिन मन कहीं नहीं लग रहा था. फिर उन्हें ‘Don’t Be Shy’ की कहानी मिली। यह कहानी उन्हें इसलिए पसंद आई, क्योंकि इसमें सादगी है और ऐसे एहसास हैं, जिन्हें हर युवा कभी न कभी महसूस करता है.

फैंस के बीच एक्साइटमेंट

Image 358
Dont be shy: ‘इस कहानी में सब कुछ है- रोमांस, हार्टब्रेक और गाने’, आलिया भट्ट की नई फिल्म अनाउंस 5

फिल्म के ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस काफी खुश नजर आए. एक फैन ने लिखा, “Cutest announcement ever ❤️”. एक अन्य यूजर ने आलिया भट्ट की तारीफ करते हुए कहा, “Another win for our Aloo. Watching Alia grow from a powerhouse performer to a visionary producer with Eternal Sunshine is such a flex.”

Image 359
Dont be shy: ‘इस कहानी में सब कुछ है- रोमांस, हार्टब्रेक और गाने’, आलिया भट्ट की नई फिल्म अनाउंस 6


फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए एक कमेंट में लिखा गया, “This looks incredibly exciting! It’s been so long since we’ve had a movie like this. It’s going to be amazing. Best of luck, Eternal Sunshine! 🌟”.

Image 360
Dont be shy: ‘इस कहानी में सब कुछ है- रोमांस, हार्टब्रेक और गाने’, आलिया भट्ट की नई फिल्म अनाउंस 7

फिल्म की कहानी क्या है

‘Don’t Be Shy’ को श्रीती मुखर्जी ने लिखा और डायरेक्ट किया है. कहानी 20 साल की श्यामिली ‘शाय’ दास की है, जिसे लगता है कि वह अपनी जिंदगी अच्छे से समझती है. लेकिन अचानक कुछ ऐसा होता है, जिससे उसकी प्लान की हुई जिंदगी बिखरने लगती है और उसे खुद को नए तरीके से समझना पड़ता है.

आलिया भट्ट ने कहा कि उनकी प्रोडक्शन कंपनी Eternal Sunshine Productions हमेशा सच्ची और दिल से जुड़ी कहानियों को सपोर्ट करना चाहती है. उन्होंने यह भी कहा कि Prime Video जैसे प्लेटफॉर्म पर ऐसी कहानियों को सही जगह और दर्शक मिलते हैं.

यह भी पढ़ें: Rajinikanth Autobiography: अब अपनी आत्मकथा खुद लिखेंगे रजनीकांत, बेटी सौंदर्या बोलीं– कई अनसुने किस्से आएंगे सामने

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel