”बिग बॉस” से निकलने के बाद नितिभा संग पार्टी करते दिखे मनवीर गुर्जर
‘बिग बॉस 10’ का खिताब अपने नाम करने के बाद मनवीर गुर्जर सेलीब्रेशन के मूड हैं. जी हां उनकी तस्वीरें देखकर तो कुछ ऐसा ही लगता है. दरअसल उनकी और नितिभा कौल की पार्टी करने की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.... ये तस्वीर नितिभा कौल और मनवीर ने अपने इंस्टाग्राम […]
‘बिग बॉस 10’ का खिताब अपने नाम करने के बाद मनवीर गुर्जर सेलीब्रेशन के मूड हैं. जी हां उनकी तस्वीरें देखकर तो कुछ ऐसा ही लगता है. दरअसल उनकी और नितिभा कौल की पार्टी करने की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.
ये तस्वीर नितिभा कौल और मनवीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. इसके अलावा ‘बिग बॉस 10’ के बाकी प्रतिभागियों ने भी कई तस्वीरें पोस्ट की है. एक तस्वीर में मनवीर और नितिभा के साथ लोपामुद्रा राउत, लोकेश कुमारी और आकांक्षी भी नजर आई.
खास बात यह है कि इस तस्वीर पर लोग ‘कपल’ लिखकर कमेंट कर रहे हैं. बता दें कि मनवीर और नितिभा के दोस्ती ‘बिग बास’ में भी देखी गई थी. लेकिन बाद में दोनों के बीच दरार आ गई थी और दोनों एकदूसरे से बात करने से बचते नजर आये थे.
बता दें कि मनवीर ने ‘बिग बॉस’ हाउस में एक आम आदमी की हैसियत से इंट्री की थी. बिग बॉस के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब घर में आम आदमी और सेलीब्रिटीज के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला. मनवीर ने खिताब जीता वहीं मनु 10 लाख लेकर फिनाले से बाहर हो गये थे.
