क्राइम पेट्रोल में पुलिस अफसर का रोल निभाने वाले कमलेश ने खुद को मार ली गोली
मुंबई : मशहूर टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल में काम चुके कलाकार कमलेश पांडे ने खुदकुशी कर ली है. प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने खुद को गोली मार ली. बताया जा रहा है कि पांडे जबलपुर के संजीवनी नगर स्थित अपने रिश्तेदार के घर आए थे. कमलेश पांडे कटनी के रहने वाले थे और वे कई […]
मुंबई : मशहूर टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल में काम चुके कलाकार कमलेश पांडे ने खुदकुशी कर ली है. प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने खुद को गोली मार ली. बताया जा रहा है कि पांडे जबलपुर के संजीवनी नगर स्थित अपने रिश्तेदार के घर आए थे. कमलेश पांडे कटनी के रहने वाले थे और वे कई टीवी कार्यक्रम में नजर आ चुके हैं. उन्होंने फेमस टीवी कार्यक्रम क्राइम पेट्रोल में पुलिस अधिकारी सहित कई अन्य रोल निभाए थे. फिलहाल खुदकुशी की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है.
खबर है कि कमलेश देर रात 11 बजे संजीवनी नगर इलाके में स्थित साईं कॉलोनी में अपने रिश्तेदार के घर पहुंचे थे जहां उनकी पत्नी की बहन अंजनी चतुर्वेदी भी मौजूद थीं. अंजनी की बेटियों ने कमलेश के साथ रहकर पढाई की है. कुछ दिन पूर्व ही अंजनी ने अपनी बड़ी बेटी नेहा की शादी कर दी थी, जिसमें कमलेश को निमंत्रण नहीं दिया था जिससे वे नाराज थे.
रिवॉल्वर निकालकर खुद को मार ली गोली
बताया जा रहा है कि कमलेश शराब के नशे में अपने साढू के घर पहुंचे और जमकर हंगामा किया. इस दौरान उन्होंने रात करीब डेढ़ बजे रिवॉल्वर निकाली और एक हवाई फायर करने के बाद खुद के सीने में गोली मार ली. उनकी इस हरकत के बाद परिवार के लोग घबरा गए और पुलिस तथा एंबुलेंस को फौरन इसकी सूचना दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और कमलेश दम तोड़ चुके थे. कमलेश की पत्नी, एक 15 साल की बेटी और 12 साल का बेटा कटनी में रहते हैं. सुबह सूचना मिलने पर वे जबलपुर पहुंचे.
