आज कोई नहीं मरा

संता और बंता कई दिनों बाद मिले संता कुछ उदास सा लग रहा था और आंखों में आंसू थे.... बंता ने पूछा, "अरे तुम तो ऐसे लग रहे हो जैसे तुम्हारा सब कुछ लुट गया हो क्या बात है?" संता ने कहा, "अरे क्या बताऊं तीन हफ्ते पहले मेरे अंकल गुजर गए और मेरे लिए […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | September 22, 2014 10:37 AM

संता और बंता कई दिनों बाद मिले संता कुछ उदास सा लग रहा था और आंखों में आंसू थे.

बंता ने पूछा, "अरे तुम तो ऐसे लग रहे हो जैसे तुम्हारा सब कुछ लुट गया हो क्या बात है?"

संता ने कहा, "अरे क्या बताऊं तीन हफ्ते पहले मेरे अंकल गुजर गए और मेरे लिए 50 लाख रूपये छोड़ गए."

बंता: तो इसमें बुरी बात क्या है?

संता ने कहा: और सुनो दो हफ्ते पहले मेरा एक चचेरा भाई मर गया जिसे मैं जानता भी नहीं था वो मेरे लिए 20 लाख रूपये छोड़ गया.

बंता ने कहा: ये तो अच्छा हुआ.

बंता ने कहा: पिछले हफ्ते मेरे दादाजी नहीं रहे और वो मेरे लिए पूरा 1 करोड़ छोड़ गए.

बंता ने कहा: ये तो और भी अच्छी बात है पर तुम इतना उदास क्यों हो?

संता ने कहा: इस हफ्ते कोई भी नहीं मरा.