”नच बलिए 9”: शो से बाहर होने के बाद गंजे हुए फैज़ल खान, कहा-बच्चा था तब से लड़ रहा हूं

यदि आप डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए 9’ देखते हैं तो यह खबर आपके लिए खास है. जी हां, हर सप्ताह सबसे कम वोट प्राप्त करने वाली जोड़ी शो से बाहर कर दी जाती है, लेकिन इस बार का एलीमिनेशन थोड़ा अलग नजर आया था. लगातार बेहतरीन परफॉर्मेंस देने वाले फैज़ल खान और मुस्कान कटारिया […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | September 10, 2019 2:20 PM

यदि आप डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए 9’ देखते हैं तो यह खबर आपके लिए खास है. जी हां, हर सप्ताह सबसे कम वोट प्राप्त करने वाली जोड़ी शो से बाहर कर दी जाती है, लेकिन इस बार का एलीमिनेशन थोड़ा अलग नजर आया था. लगातार बेहतरीन परफॉर्मेंस देने वाले फैज़ल खान और मुस्कान कटारिया को शो छोड़ना पड़ा. इसका कारण था एक हादसा…

शो से बाहर आने के बाद फैज़ल ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसे देख उनके फैंस के होश उड़ गये हैं. ‘नच बलिए 9’ से बाहर होने के बाद फैज़ल खान ने इंस्टा अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनके सिर से बाल गायब हैं. जी हां, वे गंजे नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर के साथ उन्होने लिखा- मैं जब बच्चा था तब से लड़ता आ रहा हूं, मैं एक सरवाइवर नहीं, एक वॉरियर हूं…

यहां चर्चा कर दें कि फैज़ल अपनी पार्टनर मुस्कान कटारिया के साथ काफी अच्छा परफॉर्म करते हुए शो में नजर आ चुके हैं और जजों का इंप्रेस कर चुके हैं. अचानक ही फैज़ल के साथ उनके शो ‘चंद्रगुप्त मोर्य’ के सेट पर हादसा हो गया था जिसके कारण डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है. ऐसे में ना चाहते हुए भी उन्हें शो से बाहर होना पड़ा.