आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी में जमकर थिरके सितारे, वीडियो वायरल

मुंबई : कारोबारी मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी में ना केवल दुनिया के नामचीन मेहमान पहुंचे बल्कि कई बॉलीवुड सितारे और देश-विदेश के क्रिकेटर्स ने भी इस मौके पर शिरकत की थी.... अब इस शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देश भर के मशहूर सेलेब्स मस्ती […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | March 11, 2019 8:06 AM

मुंबई : कारोबारी मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी में ना केवल दुनिया के नामचीन मेहमान पहुंचे बल्कि कई बॉलीवुड सितारे और देश-विदेश के क्रिकेटर्स ने भी इस मौके पर शिरकत की थी.

अब इस शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देश भर के मशहूर सेलेब्स मस्ती करते हुए दिख रहे हैं.

आकाश अंबानी की शादी का यह खास वीडियो है जिसमें देश भर के सेलेब्स की झलकियों को देखा जा सकता है. इस वीडियो में आमिर खान और रणबीर कपूर साथ में डांस करते नजर आ रहे हैं. यही नहीं हार्दिक पांड्या और करण जौहर भी जमकर ठुमके लगाते वीडियो में दिख रहे हैं.

वीडियो में आकाश अंबानी अपने पिता मुकेश अंबानी के साथ मस्ती करते नज़र आए. इसके अलावा नीता अंबानी भी जमकर थिरकती हुई नजर आईं. प्री-वेडिंग फंक्शन के दौरान साफा बांधने की सेरेमनी में म्यूजिक कंपोजर विशाल और शेखर ने अपने म्यूजिक से समां बांधा.