आखिर बिग बॉस के घर किसने किया काला जादू ?

मुंबई : बिग बॉस सीजन -12 के घर में किसी ने काला जादू किया है. ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि आगे की खबर पढ़कर आप भी ही कहेंगे. दरअसल , घरवालों के बीच में गहमागहमी देखने के बाद अब काले जादू का साया यहां नजर आने लगा है. शो के कुछ घंटे पहले बिग […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 2, 2018 10:19 AM

मुंबई : बिग बॉस सीजन -12 के घर में किसी ने काला जादू किया है. ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि आगे की खबर पढ़कर आप भी ही कहेंगे. दरअसल , घरवालों के बीच में गहमागहमी देखने के बाद अब काले जादू का साया यहां नजर आने लगा है. शो के कुछ घंटे पहले बिग बॉस के मेकर्स ने एक नया प्रोमो रिलीज किया. इस प्रोमो में घर वाले नींबू और उस पर लगे कुमकुम से डरते हुए नजर आए.

नजर आ रहा है कि सबसे पहले दीपिका कक्कड़ की नजर इस लाल नींबू पर पड़ती है जिसके बाद वो बाकी घरवालों के साथ यह जानकारी शेयर करती है. दीपिका श्रीसंत को बताती है की इस नींबू में लाल रंग डालने के साथ ही सुई भी दिख रही है जिससे श्रीसंत चौंक जाते हैं. इसके बाद जैसे ही करणवीर इसको क्रोस करने का प्रयास करतीं हैं तो मेघा उन्हें रोक लेती है. लाल रंग से भरा हुआ नींबू बिग बॉस के किचन में भी मिलता है.

जैसे ही श्रीसंत इसे छूने का प्रयास करते हैं तो दीपिका रोक लेती है. इसके बाद बिग बॉस के घर वाले नींबू में लगाई हुई सुई को लेकर चर्चा शुरू हो जाती है. चर्चा के बाद करणवीर अपने आपको इस काले जादू से बचाते हुए ओम नमः शिवाय का जाप करते नजर आते हैं.

VIDEO

क्या है टास्क आप भी जानें
दरअसल, बिग बॉस ने शुक्रवार के एपिसोड में मेघा को एक सीक्रेट टास्क दिया था जिसमें उनको सभी घरवालों के सोने के बाद घर के कुछ हिस्सों में नींबू काटकर रख देना था. टास्क के तहत मेघा को इस नींबू पर कुमकुम लगाने के साथ-साथ कुछ सुई डालकर रखना था. ऐसा करके उन्हें पूरे घरवालों को यकीन दिलाना था कि घर में काले जादू का असर है. यदि आप प्रोमो को गौर से देखेंगे तो पता चलेगा कि मेघा ने इस दौरान ऐसा व्यवहार किया है कि उन्हें इसके बारे में कुछ पता नहीं.