ये क्या! पाकिस्तान में नजर आया शोले का ‘गब्बर सिंह’, तस्वीर वायरल

मुंबई : पाकिस्तान के कराची से एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फोटो में दिखायी दे रहा शख्स हू-ब-हू शोले के गब्बर सिंह यानी कि अमजद खान जैसा नजर आ रहा है. लोगों ने उसकी तस्वीर खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.... पाकिस्तान की एक न्यूज वेबसाइट के मुताबिक यह फोटो […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | August 3, 2018 8:08 AM

मुंबई : पाकिस्तान के कराची से एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फोटो में दिखायी दे रहा शख्स हू-ब-हू शोले के गब्बर सिंह यानी कि अमजद खान जैसा नजर आ रहा है. लोगों ने उसकी तस्वीर खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

पाकिस्तान की एक न्यूज वेबसाइट के मुताबिक यह फोटो कराची के लाड बाजार में खींची गयी है. इस शख्स के बाल से लेकर कपड़े तक शोले के गब्बर सिंह की तरह दिखायी दे रहे हैं. शाहजहां खुर्रम नाम के एक ट्विटर यूजर ने भी यह फोटो शेयर की है.