रांची की ऋत्विजा ‘दिल है हिंदुस्तानी’ में दिखेंगी
रांची : रांची की बेटी ऋत्विजा स्टार प्लस पर प्रसारित होनेवाले अंतरराष्ट्रीय रियलिटी शो दिल है हिंदुस्तानी टू में अपना जलवा दिखायेंगी. कार्यक्रम का प्रसारण स्टार प्लस चैनल पर सात जुलाई को रात आठ बजे से होगा़ ऋत्विजा ने देश-विदेश के लाखों लोगों में से चयनित होकर इस कार्यक्रम में अपनी जगह बनायी है़ जज […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
July 1, 2018 7:45 AM
रांची : रांची की बेटी ऋत्विजा स्टार प्लस पर प्रसारित होनेवाले अंतरराष्ट्रीय रियलिटी शो दिल है हिंदुस्तानी टू में अपना जलवा दिखायेंगी. कार्यक्रम का प्रसारण स्टार प्लस चैनल पर सात जुलाई को रात आठ बजे से होगा़ ऋत्विजा ने देश-विदेश के लाखों लोगों में से चयनित होकर इस कार्यक्रम में अपनी जगह बनायी है़ जज की भूमिका सुनिधि चौहान, प्रीतम और बादशाह निभायेंगे. बचपन से ही मेधावी और ऑल राउंडर रहीं ऋत्विजा डीपीएस की छात्रा रही है़ं फिर मिरांडा हाउस दिल्ली विवि से स्नातक किया. विदेशों में भी अपनी आवाज की जादू बिखेर चुकी हैं. ऋत्विजा की मां मधुलिका वर्मा स्नातकोत्तर संस्कृत विभाग, रांची विवि में एचओडी है़ं पिता प्रमोद कुमार चिन्मय मिशन के पूर्व सचिव रहे है़ं
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 8:46 PM
July 6, 2026 7:36 PM
July 6, 2026 7:04 PM
July 6, 2026 6:09 PM
July 6, 2026 3:50 PM
July 6, 2026 2:10 PM
July 6, 2026 3:22 PM
July 6, 2026 2:12 PM
July 6, 2026 2:43 PM
July 6, 2026 12:54 PM
