[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education स्कूल में सबसे अपडेटेड बनना है? पढ़ें देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें

स्कूल में सबसे अपडेटेड बनना है? पढ़ें देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें

0
स्कूल में सबसे अपडेटेड बनना है? पढ़ें देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें
स्कूल असेंबली सांकेतिक तस्वीर

Today School Assembly News: स्कूली छात्रों को शुरुआत से ही अखबार पढ़ने की आदत होनी चाहिए. उन्हें देश विदेश की खबरों से अपडेट रखने के लिए स्कूल असेंबली के दौरान न्यूज हेडलाइंस सुनाने के लिए कहा जाता है. अगर आपको भी आज की यानी कि 3 जुलाई 2026 की देश-विदेश की बड़ी खबरें (Top News) जाननी है तो थोड़ा ठहर कर इस खबर को अंत तक पढ़ें.

Today School Assembly News: देश की बड़ी खबरें 

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर अमित शाह से मिले चिराग पासवान 

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जानकारी दी. मुलाकात के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए इस मुद्दे पर चर्चा की जानकारी दी. इस मुलाकात के बाद मामले को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है. 

प्रशांत किशोर ने चुनाव लड़ने के दिए संकेत, BJP के गढ़ बांकीपुर में झोंकी ताकत 

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने संकेत दिए हैं कि वह पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ सकते हैं. उन्होंने इसे बिहार सरकार और भाजपा के लिए एक बड़ी राजनीतिक परीक्षा बताया. हालांकि, पार्टी की ओर से उम्मीदवार के नाम की ऑफिशियल घोषणा बाकी है. 

यूसीसी पर बंगाल सरकार का बड़ा कदम, ड्राफ्ट की समीक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति को कैबिनेट की मंजूरी

पश्चिम बंगाल सरकार ने समान नागरिक संहिता (UCC) के मसौदे की समीक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति के गठन को कैबिनेट की मंजूरी दे दी है. यह समिति ड्राफ्ट के कानूनी और सामाजिक पहलुओं का अध्ययन कर अपनी सिफारिशें सरकार को सौंपेगी. इसके बाद सरकार यूसीसी विधेयक पर आगे की कार्रवाई करेगी.

Today School Assembly News: विदेश की बड़ी खबरें 

खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत की मौजूदगी

ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत की ओर से एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल शामिल होगा. इस प्रतिनिधिमंडल में विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा और बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन शामिल होंगे. भारत की भागीदारी को दोनों देशों के मजबूत कूटनीतिक संबंधों का प्रतीक माना जा रहा है.

सीमा तनाव के बीच बांग्लादेश की ‘मैंगो डिप्लोमेसी’, बंगाल CM को भेजे 500 किलो आम

सीमा पर तनाव और अवैध घुसपैठ को लेकर विवाद के बीच बांग्लादेश ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री को 500 किलो हिमसागर और अम्रपाली आम भेजे हैं. इसे दोनों देशों के बीच सद्भाव का प्रतीक माना जा रहा है.

अमेरिका में दर्दनाक हादसा, आग लगने से गुजराती परिवार के 3 लोगों की मौत

 अमेरिका के वर्जीनिया में एक घर में आग लगने से भारतीय मूल के गुजराती परिवार के तीन सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई. हादसे के बाद पूरे समुदाय में शोक की लहर है

Today School Assembly News: स्पोर्ट्स की बड़ी खबरें 

9 साल बाद श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया, टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी

 भारतीय क्रिकेट टीम नौ साल बाद श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेलेगी. दोनों देशों के बीच होने वाली इस बहुप्रतीक्षित सीरीज का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है.

टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुई टीम इंडिया, फिर भी मिलेगा करोड़ों का इनाम


महिला टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बावजूद भारतीय टीम को टूर्नामेंट में प्रदर्शन के आधार पर मोटी पुरस्कार राशि मिलेगी. जानिए टीम इंडिया के हिस्से में कितनी रकम आएगी.

क्या एक कार्टून ने बदल दी जापान फुटबॉल की किस्मत? जानिए पूरी कहानी

जापान के फुटबॉल में उभार के पीछे सिर्फ खिलाड़ियों की मेहनत नहीं, बल्कि एक मशहूर कार्टून को भी अहम माना जाता है. जानिए कैसे इसने नई पीढ़ी को फुटबॉल की ओर प्रेरित किया और देश का खेल बदल दिया.

यह भी पढ़ें- अगस्त में देने वाले हैं IBPS बैंकिंग की परीक्षा? इन GK सवालों को रट लें, सफलता जरूरी मिलेगी

Previous article Biharsharif News : जिले में डॉक्टरों की ड्यूटी व पूजा का समय
Next article BaaS मॉडल के साथ सस्ती हुई Hyundai Creta Electric, शुरुआती कीमत ₹10.99 लाख
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel