[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile BaaS मॉडल के साथ सस्ती हुई Hyundai Creta Electric, शुरुआती कीमत ₹10.99 लाख

BaaS मॉडल के साथ सस्ती हुई Hyundai Creta Electric, शुरुआती कीमत ₹10.99 लाख

0
BaaS मॉडल के साथ सस्ती हुई Hyundai Creta Electric, शुरुआती कीमत ₹10.99 लाख
Hyundai Creta Electric (Photo: hyundai.com)

अगर आप Hyundai Creta Electric खरीदने का प्लान बना रहे थे, तो अब इसे खरीदना पहले से काफी आसान हो गया है. Hyundai ने अपनी इलेक्ट्रिक SUV के लिए Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल लॉन्च किया है. इससे कार की शुरुआती कीमत काफी कम हो गई है. अब Creta Electric की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत सिर्फ 10.99 लाख रुपये से शुरू होती है. हालांकि, इस प्लान में बैटरी खरीदने की बजाय आपको हर किलोमीटर चलाने पर 3.90 रुपये का भुगतान करना होगा. फिलहाल कंपनी ने अलग-अलग वेरिएंट्स की BaaS कीमतों का पूरा ब्रेकअप शेयर नहीं किया है.

Hyundai Creta Electric: क्या-क्या मिला नया?

अगर कीमत की बात करें, तो Hyundai Creta Electric की एक्स-शोरूम कीमत ₹18.03 लाख से शुरू होकर ₹24.70 लाख तक जाती है. लेकिन BaaS (Battery-as-a-Service) मॉडल के आने से इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹7 लाख तक कम हो गई है. यानी अब आपको बैटरी की पूरी कीमत एक साथ नहीं चुकानी होगी. इसकी बजाय बैटरी के यूज के हिसाब से अलग से भुगतान करना होगा, जो काफी हद तक बैटरी की EMI जैसा एक्सपीरियंस देता है.

यह भी पढ़ें: Skoda Kodiaq RS भारत में हुई लॉन्च, 6 मिनट में बिक गईं थी सभी 50 यूनिट्स, जानें कीमत

सिर्फ इतना ही नहीं, Hyundai ने Creta Electric में कुछ नए अपडेट भी जोड़े हैं. अब इसमें इंटीग्रेटेड साइड स्टेप दिया गया है, जिससे कार में चढ़ना और उतरना पहले से ज्यादा आसान हो गया है. वहीं, HC (home charger) वेरिएंट्स के साथ अब 7.4kW AC वॉलबॉक्स चार्जर भी मिलेगा. पहले Creta Electric सिर्फ 11kW AC चार्जर के साथ ही उपलब्ध थी.

Hyundai Creta Electric: बैटरी और रेंज

इसमें आपको बैटरी के दो ऑप्शन मिलते हैं. पहला है 42kWh बैटरी पैक. ये एक बार फुल चार्ज होने पर 420 km तक की दावा की गई रेंज देता है. वहीं दूसरा 51.4kWh बैटरी पैक है. इसकी क्लेम्ड रेंज 510 km तक है.

परफॉर्मेंस की बात करें तो Creta Electric में फ्रंट-एक्सल पर लगा सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है, जो आगे के पहियों को पावर देता है. बड़े 51.4kWh बैटरी पैक के साथ यह मोटर 171hp की पावर जनरेट करता है. वहीं 42kWh बैटरी वाले वेरिएंट में 135hp का इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है.

यह भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुई BYD eMAX 7 की नई Comfort वेरिएंट, बड़ी बैटरी के साथ मिलेगी 485KM की रेंज

Previous article स्कूल में सबसे अपडेटेड बनना है? पढ़ें देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें
Next article संकट के समय काम आएगी यह ‘फोन बुक’ सासाराम, डेहरी और बिक्रमगंज के अधिकारियों के नंबर, अभी करें सेव
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel