[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Today School Assembly News: स्विट्जरलैंड में धमाका से लेकर कार की कीमतों में इजाफा तक, देखें 2 जनवरी की बड़ी खबरें

Today School Assembly News: स्विट्जरलैंड में धमाका से लेकर कार की कीमतों में इजाफा तक, देखें 2 जनवरी की बड़ी खबरें

0
Today School Assembly News: स्विट्जरलैंड में धमाका से लेकर कार की कीमतों में इजाफा तक, देखें 2 जनवरी की बड़ी खबरें
स्कूल असेंबली की बड़ी खबरें (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

Today School Assembly News: आज के समय में स्कूलों में देश, दुनिया की बड़ी खबरें सुनाई जाती हैं. इसका एक मात्र उद्देश्य होता है इन स्टूडेंट्स को दिन भर की बड़ी खबरों से अपडेटेड रखना. ऐसे बच्चे जब फ्यूचर में किसी तरह की प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होते हैं तो उनकी जनरल नॉलेज (General Knowledge) पहले से ही मजबूत रहती है. आइए, जानते हैं 2 जनवरी 2026 की देश, विदेश और स्पोर्ट्स की बड़ी खबरें.

Today School Assembly News Headlines: देश की बड़ी खबरें

मेट्रो वाला वीडियो सामने आया, भड़के लोग

मेट्रो में लुकाछिपी खेलते दिखे युवक पर भड़के लोग, सोशल मीडिया पर सिविक सेंस को लेकर छिड़ी बहस.

कार की कीमतों में इजाफा

नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही देश की कई ऑटो कंपनियों ने अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ा दिए हैं. यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी हो चुकी है.

Today School Assembly News Headlines: दुनिया की बड़ी खबरें

भारत-पाक रिश्तों पर फिर छिड़ी नई बहस

ढाका में बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के अंतिम संस्कार के दौरान हुई एक औपचारिक मुलाकात ने भारत-पाकिस्तान के रिश्तों को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है. इस कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस. जयशंकर और पाकिस्तान नेशनल असेंबली के स्पीकर सरदार अयाज सादिक के बीच केवल हाथ मिलाने की एक छोटी-सी घटना को पाकिस्तान ने जरूरत से ज्यादा तूल देना शुरू कर दिया.

हालांकि भारत की ओर से साफ तौर पर कहा गया है कि यह सिर्फ एक औपचारिक शिष्टाचार था. इसमें किसी भी तरह की बातचीत, पहल या राजनीतिक संकेत शामिल नहीं थे. भारत ने स्पष्ट कर दिया कि इस मुलाकात को लेकर फैल रही अटकलों का कोई आधार नहीं है.

स्विट्जरलैंड में धमाका

नए साल का जश्न मातम में बदल गया, जब स्विट्जरलैंड के मशहूर शहर क्रांस-मोंटाना में नए साल के जश्न के दौरान एक बार में विस्फोट हुआ और आग से बड़ा हादसा हो गया. इस दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों की जान जाने की खबर है.

Previous article Rain Warning: 2-3-4-5-6-7 जनवरी तक कोल्ड वेव अलर्ट, इन राज्यों में होगी बारिश, मौसम की करवट
Next article US ग्रीन कार्ड के लिए अब केवल शादी काफी नहीं, नियम हुए सख्त, इन शर्तों पर मिलेगी परमानेंट रेसिडेंसी
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel