[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education success-story 5 बार इंटरव्यू देने के बाद, मुजफ्फरपुर के वसीम को UPSC में AIR 157

5 बार इंटरव्यू देने के बाद, मुजफ्फरपुर के वसीम को UPSC में AIR 157

0
5 बार इंटरव्यू देने के बाद, मुजफ्फरपुर के वसीम को UPSC में AIR 157
वसीम उर रहमान UPSC AIR 157 (Instagram)

Wasim Ur Rahman AIR 157: यूपीएससी की तैयारी करना किसी मैराथन दौड़ से कम नहीं है. यहां सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि आपके सब्र की भी परीक्षा होती है. बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले डॉ. वसीम उर रहमान की कहानी भी कुछ ऐसी ही है. उन्होंने  UPSC परीक्षा 2025 में उन्होंने 157वीं रैंक हासिल की है और अब वे एक IPS अधिकारी के रूप में देश की सेवा करना चाहते हैं. आइए इनकी जर्नी (Wasim Ur Rahman AIR 157) को करीब से जानते हैं. 

Wasim Ur Rahman AIR 157: बचपन से ही देखा था सेवा का जज्बा

वसीम का जन्म मुजफ्फरपुर के एक ऐसे परिवार में हुआ जहां सरकारी सेवा का माहौल पहले से ही था. उनके पिता बिहार सरकार में ब्लॉक कृषि अधिकारी थे और उनकी मां एक सरकारी स्कूल में हेड टीचर थीं. बचपन से ही उन्होंने अपने माता-पिता को लोगों की मदद करते और अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाते देखा था. उनके पिता का काम के प्रति उनकी निष्ठा ने वसीम के मन में भी सिविल सर्विस में जाने का मन बना दिया था.

Wasim Ur Rahman AIR 157: मेडिकल टॉपर से UPSC की ओर

वसीम पढ़ाई में शुरू से ही बहुत तेज थे. साल 2014 में उन्होंने बिहार PMT में पहली रैंक हासिल की थी. इसके बाद उन्हें दिल्ली के फेमस  सफदरजंग हॉस्पिटल (VMMC) में एडमिशन मिला. एक डॉक्टर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने भारत की स्वास्थ्य व्यवस्था को बहुत करीब से देखा. उन्हें एहसास हुआ कि एक डॉक्टर के तौर पर वे मरीजों का इलाज तो कर सकते हैं, लेकिन अगर वे प्रशासन में जाते हैं, तो नीतियों में बदलाव लाकर बड़े स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार कर सकते हैं. बस इसी सोच ने उन्हें UPSC की ओर मोड़ दिया.

Image 166
वसीम उर रहमान यूपीएससी टॉपर (instagram)

5 बार इंटरव्यू का सामना और हार न मानने की जिद

UPSC के सफर में वसीम को कई उतार-चढ़ाव देखने पड़े. ज्यादातर छात्र एक बार इंटरव्यू तक पहुंचकर अगर फेल हो जाएं तो टूट जाते हैं, लेकिन वसीम ने कुल 5 बार UPSC का इंटरव्यू दिया. हर बार वे कुछ मार्क्स से चूक जाते थे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. उनके इस सफर में उन्हें कई अन्य सफलताएं भी मिलीं.

उन्होंने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा पास की और लेबर एन्फोर्समेंट ऑफिसर बने. इसके बाद 2024 में उन्होंने UPSC में 281वीं रैंक हासिल की और IRS (इंडियन रेवेन्यू सर्विस) के लिए चुने गए. लेकिन उनका सपना हमेशा से IPS या IAS बनने का था, इसलिए उन्होंने IRS में रहते हुए भी अपनी तैयारी जारी रखी.

Wasim Ur Rahman AIR 157: क्या थी वसीम की सफलता की रणनीति?

वसीम का मानना है कि इस परीक्षा के लिए अपनी रणनीति को बार-बार बदलने के बजाय उसे बेहतर बनाने पर ध्यान देना चाहिए.

  • प्रिलिम्स: उन्होंने पिछले सालों के पेपर्स (PYQs) का एनालिसिस किया और उन टॉपिक्स पर ज्यादा ध्यान दिया जिनसे अक्सर सवाल पूछे जाते हैं.
  • मेन्स: मुख्य परीक्षा के लिए उन्होंने आंसर लिखने (Answer Writing) की जमकर प्रैक्टिस की. वे हर बार अपने आंसरों में नए डेटा और उदाहरण जोड़ते थे ताकि वे दूसरों से अलग दिखें.
  • ऑप्शनल सब्जेक्ट: उन्होंने एंथ्रोपोलॉजी (Anthropology) को अपना ऑप्शनल सब्जेक्ट चुना और इसमें कोचिंग के साथ-साथ खुद की मेहनत से अपनी पकड़ मजबूत की.

यह भी पढ़ें: चंपारण की बेटी को UPSC की जिद, 5वें प्रयास में शुभ्रा को मिला रैंक 147

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel