[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education NTA दो फेज में कराए NEET एग्जाम, परीक्षा कैंसल होने पर आग बबूला हुए रांची के शिक्षक 

NTA दो फेज में कराए NEET एग्जाम, परीक्षा कैंसल होने पर आग बबूला हुए रांची के शिक्षक 

0
NTA दो फेज में कराए NEET एग्जाम, परीक्षा कैंसल होने पर आग बबूला हुए रांची के शिक्षक 
सांकेतिक AI जेनरेटेड तस्वीर

NEET UG 2026: नीट यूजी परीक्षा को लेकर जहां एक तरफ देशभर के छात्र आक्रोशित दिख रहे हैं. वहीं दूसरी ओर शिक्षक भी नाराज हैं. NTA ने बीते रोज (12 मई 2026) नीट यूजी 2026 एग्जाम को रद्द कर दिया. ऐसे में शिक्षकों का कहना है कि बार-बार इस तरह की गड़बड़ी से स्टूडेंट्स का मनोबल टूटता और सरकार और NTA जैसी एजेंसी से उनका भरोसा उठता है. इस कड़ी में प्रभात खबर की डिजिटल टीम ने रांची के कुछ शिक्षकों से बात की. आइए, जानते हैं उनका क्या कहना है.

दोबार परीक्षा से छात्रों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा

मेडिकल कोचिंग क्लासेज BIOME के डायरेक्टर पंकज सिंह ने इस गंभीर मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए कहा कि छात्रों को फिर से खर्च करके एग्जाम सेंटर पहुंचना होगा. जिनका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है, उनके लिए एग्जाम सेंटर तर पहुंचने का खर्च ही बड़ी मुसीबत है. छात्रों की मेहनत बर्बाद गई. कुछ ने तो पढ़ाई भी छोड़ दी होगी. सरकार को एक्शन लेना चाहिए

दो लेवल में कराई जाए NEET UG परीक्षा

पंकज सिंह ने कहा कि NEET UG 2026 की परीक्षा दो लेवल में कराई जानी चाहिए. प्रीलिम्स और मेन्स. मेन्स परीक्षा में सेंटर कम कर देने चाहिए. उन्होंने कहा कि अभी बहुत सारे सेंटर पर परीक्षा होती है, इससे भी पेपर लीक और इस तरह की गड़बड़ियों का खतरा बढ़ता है. यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस बार NEET परीक्षा 5,432 से ज्यादा सेंटर पर आयोजित की गई.

परीक्षा रद्द होने से छात्रों को होती है निराशा

रांची के DPS स्कूल के केमिस्ट्री के शिक्षक अमरदीप कुमार ने कहा कि NEET UG कोई छोटी-मोटी परीक्षा नहीं है. ये एक बड़ी परीक्षा है, नेशनल लेवल की. साल में एक बार ही होती है. ऐसे में इस तरह से एग्जाम का कैंसल हो जाना छात्रों के लिए काफी चिंताजनक है. उन्होंने आगे कहा कि ये परीक्षा पेन पेपर मोड में होती है. ऐसे में स्टूडेंट्स के लिए काफी टफ होता है पेपर लिखना. बच्चे हतोत्साहित हो जाते हैं.

शिक्षक ने बताया किसे मिलेगा फायदा

आगे उन्होंने कहा कि लेकिन राहत भरी खबर ये है कि इस बार पेपर लीक का मामला बहुत जल्दी पकड़ में आ गया. 2024 में पेपर लीक का मामला बहुत लंबा चला था. वहीं स्टूडेंट्स की तैयारी पर उन्होंने कहा कि जिन स्टूडेंट्स ने तैयारी के साथ परीक्षा दी थी, उनके लिए तो बुरा हुआ. लेकिन जिन्होंने कम तैयारी की थी, ये उनके लिए सुनहरा मौका है.

छात्राओं की बढ़ी परेशानी

वहीं सेकंड राउंड में पेपर टफ होने की बात को लेकर अमरदीप ने कहा कि ये सच बात है कि सेकंड राउंड में पेपर टफ होता है. लेकिन जो बच्चा अच्छे से तैयारी करता है, उसके लिए ज्यादा मुश्किल नहीं है. छात्राओं की परेशानी हाइलाइट करते हुए उन्होंने कहा कि लड़कियों को अपने माता-पिता के साथ सेंटर पर जाना होता है तो ऐसे में उनकी मुश्किलें बढ़ गई.

यह भी पढ़ें- नीट का मामला अब पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, FAIMA ने रखी ये 7 मांगें

Previous article छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : शबाना खातून
Next article 5 बार इंटरव्यू देने के बाद, मुजफ्फरपुर के वसीम को UPSC में AIR 157
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel